{"_id":"61251fdc8ebc3e79dd285ba7","slug":"crime-mewat-news-noi6007368104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट
विज्ञापन
महिलाओं से मारपीट मामले में 18 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। खंड के गांव डोंडल में तीन सप्ताह पहले बाल्मीकि परिवार के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, कार को तोड़ने व जाति सूचक गालियां देने के करीब 30 आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने 7 अगस्त को मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन गिरफ्तारी नहीं कर सकी। पीड़ित परिवार के साथ बाल्मीकि समाज के लोगों ने मंगलवार को नूंह के एसपी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं एसपी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
गांव डोंडल निवासी पीडित इंद्रजीत ने बताया कि 6 अगस्त 2021 को वह अपनी कार से बच्चों की दवाई लेने पुन्हाना जा रहा था। पहले से हममशवरा गांव के ही अजमत, रशीद, नसीम, इरशाद, इनाम, इकराम, हसीना, आरस्तून, रिहान, असमीना, जरीना, आकिल, राहुल, तौफीक, अक्की, साहिब, रूकइया सहित दस अन्य लोगों ने उसकी गाड़ी रोककर हमला कर दिया। उसकी कार तोड़ दी और मारपिटाई शुरू कर दी। किसी तरह वह अपने आप को बचाकर भागा तो आरोपियों ने उसके घर पर हमला कर महिलाओं के साथ मारपीट व जाति सूचक गालियां दंी।
पुलिस में सात अगस्त को मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि सभी आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। फैसला करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
फोटो-एसपी से मिलने के बाद बाल्मीकि समाज के प्रमुख लोग