फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

क्राइम

Mon, 16 Aug 2021 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
crime
देसी कट्टा तान मोबाइल छीना
विज्ञापन

तावडू। गांव शिकारपुर में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने देसी कट्टा तानकर मोबाइल छीन लिया। इस मामले में दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ तावडू सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। रामघाट, उत्तर प्रदेश निवासी पीड़ित कालू ने बताया कि 15 अगस्त देर शाम करीब 8 बजे वह शिकारपुर अमरूद के बाग पर अपने छोटे भाई रणजीत के साथ खड़ा था। उसी दौरान एक बगैर नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक उनके पास आए जिनमें से मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे हुए युवक ने देसी कट्टा तान दिया और उनका मोबाइल छीन लिया और जा से मारने की धमकी दी। आरोपी गांव शिकारपुर की ओर भाग गए। कालू ने बताया कि उन्होंने आरोपियों का पीछा किया। जहां आरोपियों के परिचित से मुलाकात हुई जिसने उनकी पहचान रहीश उर्फ घस्सड व नफीश उर्फ मुंडल निवासी शिकारपुर के रूप में बताई। उपरोक्त दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लाखों के आभूषण चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। गांव बीवां में रविवार रात्रि एक घर से लाखों की चोरी हो गई।पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बीवां निवासी शिवलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे पशुपालन विभाग में तैनात हैं। उनकी तबीयत ठीक न होने पर वे इलाज के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान बीते दिनों अज्ञात चोर आए और घर का ताला तोड़कर घर में घुस गए। बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के हार, चूडियां, अंगूठी, सहित तीन किलो चांदी की चोरी कर ली। जांच अधिकारी दयाचंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से एक घायल
नगीना। एक पिकअप चालक ने सोमवार को गांव आमका के फारूख पुत्र रहमान को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वो घायल हो गया। मौके का फायदा उठाकर चालक पिकअप लेकर भाग निकला। घायल फारुख को दुकानदारों व राहगीरों ने जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा पहुंचाया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी हरि सिंह ने बताया कि अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed