फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

फर्जीवाड़ा

Mon, 12 Jul 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime
नूंह। नूंह नगरपरिषद में एक बार फिर से 35 लाख रुपये के फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। जिसमें नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी केके राव ने पूर्व सचिव ललित और चेयरपर्सन सीमा सिंगला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक नगरपरिषद के तत्कालीन सचिव ललित गोयल व चेयरमैन सीमा सिंगला ने 3 मई को एक कंपनी को 35 लाख का चेक काट कर दिया। हालांकि चेक का भुगतान नहीं हो सका। नूंह नगर परिषद द्वारा यह चेक एसबीआई बैंक में भेजा गया था। जब इस बारे में बैंक कर्मचारियों ने नूंह नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के के राव से संपर्क किया तो उन्होंने इस तरह के किसी चेक जारी करने से मना कर दिया। इसके बाद कार्यकारी अधिकारी केके राव ने इस मामले की जांच कराई। जिसमें यूनिको लेबर एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम 35 लाख रुपये का चेक काटा गया। मौके पर जांच करने पर कहीं भी कोई कार्य नहीं पाया गया। इसके बाद उन्होंने सिटी थाना में इस बारे में शिकायत देकर तत्कालीन सचिव ललित गोयल जोकि अभी फिरोजपुर झिरका नगरपालिका के सचिव है और नूंह नगरपालिका की चेयरपर्सन सीमा सिंगला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकायत दी।
विज्ञापन

इस बारे में नूंह सिटी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी केके राव की शिकायत पर सचिव ललित गोयल, चेयरपर्सन सीमा सिंगला व यूनिको कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

वहीं इस बारे में नगरपरिषद की तत्कालीन चेयरपर्सन सीमा सीमा सिंगला ने कहा कि उनके खिलाफ दी गई शिकायत पूरी तरह झूठी है। 35 लाख के जो कार्य कराए गए हैं उनकी प्रशासन द्वारा जांच की जा सकती है। वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है। मौके पर सभी कार्य पूरे कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed