फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

उधारी मांगने पर जान से मारने की धमकी

Mon, 12 Jul 2021 03:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
crime
तावडू। चुंधिका गांव में 20 हजार रुपये की उधारी मांगने गए व्यक्ति को बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

चुंधिका निवासी रणजीत ने बताया कि करीब 2 वर्ष पहले सूरजपाल निवासी चुंधिका ने उनसे 20 हजार रुपये उधार लिए थे। रविवार सुबह करीब 11.30 बजे वह सूरजपाल से अपनी उधारी मांगने उसके घर गया था। आरोप है कि सुरजपाल ने उसे देखते ही गाली गलोच कर धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी। रुपयों के लिए कहने पर सूरजपाल ने अपने पास से देसी कट्टा निकालकर उसकी तरफ तान दिया हालांकि वह मौके से बच निकला। इस दौरान सूरजपाल के परिवारजनों ने भी उसका साथ दिया। आरोप है कि आरोपी सुरजापाल दोबारा अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पीड़ित के घर पर आया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देकर गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल छोटूराम ने बताया कि मामले में रणजीत के बयान पर आरोपी सूरजपाल व चरण सिंह निवासी चुन्द्रिका के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed