फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cricket match

Noida News: एशिया कप में पाकिस्तान की हार पर गूंजा जय श्रीराम और भारत माता की जय

Mon, 15 Sep 2025 02:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
cricket match
कच्ची छावनी में जीत का जश्न। संवाद
आपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच यह पहली भिड़ंत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, चिशोती आपदा और मूसलाधार बारिश व बाढ़ जैसे हालात। इस सब के बाद पहली बार शहर की सड़कों में उल्लास, उमंग और उत्साह देखने को मिला। मौका था एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच का जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल कर शहरवासियों को जश्न में डूबने का मौका दिया। सड़कों पर जय श्रीराम व भारत माता की जय गूंजती रही।

क्रिकेट प्रेमियों ने भी उसी पुराने अंदाज में जीत का जश्न मनाया। हाथों में तिरंगा लहराते, दिल में जोश और जुबां पर भारत माता की जय का उद्घोष करते सड़कों पर क्रिकेट प्रेमी नजर आए। इस जीत ने शहरवासियों को दिवाली मनाने का मौका दिया। दुबई में खेले गए मुकाबले में भारत ने सात विकेट से जीत हासिल जिसके बाद शहर में जश्न का माहौल शुरू हुआ। लगभग एक घंटे तक शहर में हर तरफ ऐसा ही माहौल रहा। भारत की पक्की होती देख ही युवा टोलियां घरों से निकल गई थी और औपचारिक जीत का इंतजार था। जीत के बाद जश्न देखने को मिला। क्रिकेट प्रेमी आतिशबाजी करते दिखे लेकिन बलिदानियों के प्रति वह सम्मान भी दिखा। पंजर्तीथी, छन्नी हिम्मत, तालाब तिल्लो, रेजीडेंसी रोड सहित अन्य इलाकों में युवाओं की टोली अपनी गाड़ियों पर चक्कर लगाती हुईं भारत माता की जय के जयघोष लगाने लगीं। रात 11:30 बजे शुरू हुआ जश्न का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

कच्ची छावनी में जीत का जश्न। संवाद

कच्ची छावनी में जीत का जश्न। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed