{"_id":"68bc45aaa95b847bae0eb1d7","slug":"cricket-in-noida-stadium-grnoida-news-c-1-gnd1002-3373879-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्राधिकरण करेगा अब सेक्टर-21 ए क्रिकेट स्टेडियम की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्राधिकरण करेगा अब सेक्टर-21 ए क्रिकेट स्टेडियम की बुकिंग
विज्ञापन
-क्रिकेट स्टेडियम का संचालन कर रही एजेंसी ब्लैकलिस्ट करने के बाद खेल परिषद से प्राधिकरण ने शुरू करवाई व्यवस्था
-नोएडा खेल परिषद ने क्रिकेट स्टेडियम बुकिंग की दरें तय की, 10 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक बुकिंग के देने होंगे
माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा।
सेक्टर-21 ए नोएडा स्टेडियम में बने क्रिकेट स्टेडियम का संचालन करने वाली एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने खुद की व्यवस्था शुरू की है। प्राधिकरण की खेल परिषद अब क्रिकेट स्टेडियम की बुकिंग करेगी। इसके लिए बुकिंग दरे परिषद ने तय कर दी हैं। शुरुआत 25 हजार रुपये से है और पूरे दिन के लिए स्टेडियम बुक करने पर यह शुल्क 1 लाख रुपये तक होगा। बुकिंग नोएडा स्टेडियम जाकर करवाई जा सकती है। फ्लड लाइटें न होने की वजह से खेल परिषद सिर्फ दिन के लिए ही स्टेडियम की बुकिंग करेगी। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि क्रिकेट स्टेडियम को नई तैयारी व इंतजाम के साथ संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। पूरा प्रारूप तैयार कर नई एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसमें 5-6 महीने का समय लग सकता है।
व्यक्तिगत या संस्थान को सोमवार से शुक्रवार के बीच मैच के लिए 10 हजार रुपये देने होंगे। वहीं कॉरपोरेट के लिए यह फीस 25 हजार रुपये होगी। वहीं शनिवार व रविवार को व्यक्तिगत बुकिंग की फीस 15 तो कॉरपोरेट के लिए 30 हजार रुपये होगी। चेंजिंग रूम व वीआईपी बॉक्स लेने पर अलग से 5-5 हजार रुपये फीस जमा करनी होगी। सिक्योरिटी मनी 25 हजार रुपये रहेगी। वहीं टीवी पर प्रसारित होने वाले मैच की बुकिंग के लिए 1 लाख रुपये प्रतिदिन या 7 घंटे के जमा करने होंगे। विज्ञापन शूटिंग के लिए भी बुकिंग होगी। इसके लिए 50 हजार रुपये की फीस तय की गई है।