{"_id":"6a57aa49192c97fd5e08156a","slug":"coy-defrauded-of-1461-lakhin-supplying-maize-noida-news-c-1-noi1095-4505907-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मक्का आपूर्ति का झांसा देकर कंपनी से 14.61 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मक्का आपूर्ति का झांसा देकर कंपनी से 14.61 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने कृषि उत्पादों के निर्यात से जुड़े कंपनी प्रबंधन से मक्का आपूर्ति का झांसा देकर 14.61 लाख रुपये की ठगी कर ली। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने सभी संपर्क नंबर बंद कर दिए। शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-24 स्थित कंपनी के डिप्टी मैनेजर कपिल भिलवारे ने पुलिस से शिकायत की है कि 20 अप्रैल को व्हाट्सएप पर अजय पवार नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया। उसने खुद को शनि कृपा एक्सपोर्ट्स का प्रतिनिधि बताते हुए येलो कॉर्न की बिक्री का प्रस्ताव दिया। नमूने और बातचीत के बाद 100 मीट्रिक टन मक्का खरीदने का सौदा तय हुआ। कंपनी को भरोसे में लेने के बाद कथित कंपनी के संचालक अश्वेश लखानी के नाम पर अलग-अलग किश्तों में 14.61 लाख रुपये बैंक खाते में जमा करा लिए गए। भुगतान होने के बाद भी माल नहीं भेजा गया। जब कंपनी ने आपूर्ति की जानकारी लेनी चाही तो अजय पवार समेत सभी संबंधित नंबर बंद मिले। इसके बाद पीड़ितों को धोखाधड़ी का एहसास हुआ।
मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराने के बाद साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने कारोबारियों से अपील की है कि किसी नई फर्म से व्यापारिक सौदा करने से पहले उसके पंजीकरण, कार्यालय, जीएसटी, बैंक विवरण और बाजार में उसकी साख का सत्यापन अवश्य करें। केवल ऑनलाइन बातचीत के आधार पर बड़ी रकम का भुगतान करने से बचें।