फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Covid cases increasing in Noida Five more patients found infected

नोएडा में बढ़ रहे कोविड केस: पांच और लोग संक्रमित मिले, सभी को सर्दी-जुकाम की थी शिकायत; 24 पहुंचा आंकड़ा

Thu, 29 May 2025 09:44 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 May 2025 09:44 PM IST
सार

एसीएमओ डॉ टीकम सिंह ने बताया कि होम आइसोलेशन के सभी मरीजों की मॉनिटरिंग की जा रही है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
Covid cases increasing in Noida Five more patients found infected
कोरोना के पांच नए मरीज मिले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर जिले में बृहस्पतिवार को पांच नए कोरोना के मरीज मिले हैं। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। नए मिले इन मरीजों में तीन महिला और दो पुरुष शामिल हैं। अब कोविड मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया है, इनमें 13 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं।

विज्ञापन

सर्दी, जुकाम, गले में दर्द की शिकायत लेकर निजी अस्पताल पहुंचे थे, जांच में कोविड की पुष्टि हुई। निजी अस्पताल की ओर से पोर्टल पर इनकी जानकारी दी गई। उसके आधार पर संपर्क किया गया है। सभी मरीजों की स्थिति ठीक है। साथ ही, मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और ट्रैवल हिस्ट्री पता की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ टीकम सिंह ने बताया कि होम आइसोलेशन के सभी मरीजों की मॉनिटरिंग की जा रही है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। सावधानी बरतने की जरूरत है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए निजी अस्पतालों से संक्रमित मरीजों के नमूने मांगे गए हैं। इनको जांच के लिए दिल्ली भेज जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed