फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cousin brother killed brother suspecting him of having illicit relationship with his wife

नापाक थे नसीम के इरादे: पत्नी के फोन ने खोली पोल, सबूत देख खौला पति का खून; क्रिकेट मैदान में ले ली भाई की जान

Mon, 08 Sep 2025 06:26 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 08 Sep 2025 06:26 PM IST
सार

आरोपी कुछ माह पहले ही पत्नी के मोबाइल में फोन कॉल हिस्ट्री देख भड़का था। नसीम आरोपी की पत्नी से अश्लील बातें करता था। आरोपी ने अपनी पत्नी को भी चेतावनी दी थी कि वह नसीम से बात न करे। अगर नसीम उसे फोन करे तो वह इसकी सूचना आरोपी को दे। आरोपी पत्नी से अवैध संबंध के शक में मारपीट भी करता था।

विज्ञापन
Cousin brother killed brother suspecting him of having illicit relationship with his wife
भाई का हत्यारोपी इकरार सैफी उर्फ मोटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली पुलिस ने बढ़ई की हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चचेरे भाई को पैरामाउंट चौराहे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इकरार सैफी उर्फ मोटा (25) निवासी अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से मृतक का आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और बाइक की चाबी बरामद की है। आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध के शक व वीडियो कॉल पर बात करने के कारण चचेरे भाई की धक्का-मुक्की के बाद गला दबाकर हत्या की थी। फिर शव को नाले में फेंककर फरार हो गया था।

विज्ञापन

नसीम के भाई ने दर्ज कराया था मामला
2 सितंबर को पुलिस को ऐस सिटी और जलपुरा के समीप नाले में संदिग्ध हालत में एक शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। परिजन ने शव की शिनाख्त अमरोहा के नसीम के रूप में की थी। मृतक के भाई ने रिश्तेदारी में चचेरे भाई इकरार पर हत्या का शक जताते हुए केस दर्ज कराया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला पर चोट की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाई करते थे कारपेंटर का काम
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि हत्या की इस वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लिया। टीम ने आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी और मृतक नसीम दोनों चचेरे भाई थे। दोनों शादीशुदा थे और पिछले चार साल से गांव ऐमनाबाद में किराए पर मकान लेकर अलग-अलग रहते थे। दोनों ही बढ़ई (कारपेंटर) का काम करते थे। नसीम अक्सर उसकी पत्नी को अलग-अलग नंबरों से वीडियो कॉल करता और गांव आने पर उस पर बुरी नजर रखता था। इस बात को लेकर आरोपी ने कई बार उसे समझाया लेकिन नसीम अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी को शक था कि पत्नी के नसीम के साथ अवैध संबंध में है। इस कारण ही उसने हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन

पत्नी को फोन कॉल से भड़का गुस्सा
घटना के दिन 2 सितंबर को जलपुरा के समीप एक क्रिकेट मैदान में था। तभी उसकी पत्नी का फोन आया कि नसीम उसे लगातार वीडियो कॉल कर परेशान कर रहा है। इस पर आरोपी आगबबूला हो गया और उसने नसीम को फोन कर बहाने से क्रिकेट मैदान बुला लिया। नसीम अपनी बाइक से वहां पहुंच गया। दोनों जब जलपुरा गांव से पहले बिजलीघर के पास पहुंचे तो आरोपी ने बाइक रोक ली और नसीम से कहा कि वह उसकी पत्नी को फोन क्यों करता है। इसी दौरान आरोपी ने नसीम से उसका मोबाइल फोन मांगा, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में पहले जमकर कहासुनी और फिर धक्का-मुक्की हो गई। 

हत्याकर नाले में फेंकी लाश
तभी आरोपी ने गुस्से में नसीम को जमीन पर पटक दिया और उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी ने मृतक की जेब से पर्स निकाला था। जिसमें आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड और फोटो थे। वारदात को छुपाने के लिए आरोपी ने शव को पास की नाले में फेंक दिया था। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के डर से अपना मोबाइल बंद कर दिया था।

सात साल पहले ही थी नसीम की शादी
वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह का कहना है कि आरोपी की शादी करीब सात साल पहले हुई है। उसका एक आठ माह का बच्चा भी है। आरोपी मृतक के घर से कुछ ही दूरी पर रहता था। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पत्नी के मोबाइल में फोन कॉल की हिस्ट्री देख भड़का था आरोपी
आरोपी कुछ माह पहले ही पत्नी के मोबाइल में फोन कॉल हिस्ट्री देख भड़का था। नसीम आरोपी की पत्नी से अश्लील बातें करता था। आरोपी ने अपनी पत्नी को भी चेतावनी दी थी कि वह नसीम से बात न करे। अगर नसीम उसे फोन करे तो वह इसकी सूचना आरोपी को दे। आरोपी पत्नी से अवैध संबंध के शक में मारपीट भी करता था। यह कारण था कि घटना के दिन पत्नी ने ही आरोपी को फोन कर नसीम का फोन आने की बात बताई थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मृतक कब और कैसे आरोपी की पत्नी की संपर्क में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed