फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   court desigion

Noida News: अश्लील वीडियो और फिरौती प्रकरण में महिला को मिली अग्रिम राहत

Wed, 01 Oct 2025 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
court desigion
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सत्र न्यायालय ने अश्लील वीडियो और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के गंभीर आरोपों में फंसी किरन मित्तल को अग्रिम जमानत प्रदान की है। अदालत ने कहा कि विवेचना में अब तक उसके खिलाफ कोई प्रत्यक्ष आपराधिक साक्ष्य सामने नहीं आया है।

मामला थाना सेक्टर-20 में पंजीकृत है। आरोप है कि पीड़िता की मुलाकात जनवरी 2025 में मीका ऐप के जरिये किरण मित्तल और उसके कुछ परिचितों से हुई थी। इसी दौरान एक युवक जिसने खुद को राणा जी बताया। उससे बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि राणा जी ने वीडियो कॉल पर बहला-फुसलाकर पीड़िता के अश्लील वीडियो बना लिए और बाद में किरण मित्तल के माध्यम से उन्हें वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की गई। हालांकि अदालत में प्रस्तुत केस डायरी और विवेचना रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया कि पीड़िता का मोबाइल लोकेशन जनवरी से जून 2025 तक त्रिपुरा राज्य का था। वहीं अश्लील वीडियो वायरल होने की घटना भी त्रिपुरा के मोनूकट्टा थाना क्षेत्र से संबंधित पाई गई। आरोपी महिला की ओर से दलील दी गई कि वह मीका ऐप पर ग्रुप चैट में जुड़ी थीं, लेकिन पीड़िता से कभी मुलाकात नहीं हुई। साथ ही न तो उनके पास कोई अश्लील वीडियो है और न ही किसी प्रकार की वसूली में संलिप्तता रही है। वहीं अदालत ने सभी तर्क सुनने के बाद कहा कि अग्रिम जमानत दिए जाने का आधार पर्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed