फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Couple threatens man after duping him of lakhs, FIR lodged

Noida News: दंपती ने लाखों की ठगी करने के बाद दी धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 23 Jan 2026 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Couple threatens man after duping him of lakhs, FIR lodged
नोएडा। लाखों रुपये की ठगी करने के बाद धमकी देने के मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में यू.बी. डिजाइंस ब्रांड के संचालक दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित वंश अरोड़ा ने पुलिस से शिकायत की है कि यू.बी. डिजाइंस ब्रांड के संचालक उदय बत्रा और उसकी पत्नी नवनीत बत्रा ने षड्यंत्र के तहत उसे विश्वास में लेकर लाखों की रकम हड़प ली। आरोपियों ने इंटीरियर के नाम पर झांसे में लिया और 92.65 लाख रुपये ले लिए। सौदे के दौरान तय राशि से चार लाख पांच हजार रुपये अधिक प्राप्त करने के बावजूद आरोपियों ने न तो काम पूरा किया और न ही रुपये वापस किए। वंश ने जब दोनों से अपने पैसे और सामान की मांग की तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में दोनों ने धमकी दी कि अगर रकम की मांग की तब उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed