फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   couple jumps into Hindon, man dies

Noida News: प्रेमी युगल ने हिंडन में लगाई छलांग युवक की मौत

Fri, 10 May 2024 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
couple jumps into Hindon, man dies
- मंगलवार रात को पास की बस्ती के लोगों ने युवती को सकुशल बाहर निकाला, बाहर निकलते ही लापता हुई
विज्ञापन

- बुधवार सुबह मिला युवक का शव, युवती से पूछताछ के लिए टीम गठित
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। प्रेमी युगल ने मंगलवार रात छिजारसी के हिंडन पुल से नदी में छलांग लगा दी। नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। बाहर निकाले जाने के बाद युवती मौके से लापता हो गई। बुधवार सुबह नदी में पानी बढ़ने पर युवक का शव मिला। उस की शिनाख्त बहलोलपुर निवासी अंकित के रूप में हुई है। अंकित के परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। पुलिस अधिकारियों ने युवती से पूछताछ करने के लिए टीम गठित कर दी है। हालांकि अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
मूलरूप से जौनपुर के जलालपुर गांव निवासी अंकित और रागिनी उर्फ रानी के बीच चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अंकित बहलोलपुर में रहकर नौकरी करता था। जबकि रानी दिल्ली में रहती है। अंकित के भाई के मुताबिक रानी और अंकित शादी करना चाहते थे। उन्होंने परिजनों को कई बार शादी की इजाजत मांगी थी। रानी के परिजनों ने पहले आर्थिक स्थिति ठीक करने और पहले घर बनाने की शर्त रखी थी। इससे दोनों परेशान थे।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में मौके पर मौजूद करीब 20 लोगों ने दोनों के एकसाथ कूदने की पुष्टि की है। पुलिस पुल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि दोनों वहां तक कैसे पहुंचे। एसीपी दीक्षा सिंह के मुताबिक युवक के साथ नदी में छलांग लगाने वाली युवती से पूछताछ के लिए टीम गठित की गई है। हालांकि इस मामले में युवक के परिजनों की शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ कूदने से पहले पहले 20 मिनट तक करते रहे बातचीत
पुलिस पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे के करीब दोनों छिजारसी गांव के पास हिंडन पुल पर पहुंचे। दोनों करीब 20 मिनट तक बातचीत करते रहे। इसके बाद दोनों एकसाथ हिंडन नदी में कूद गए। पास की वाल्मीकि बस्ती निवासियों ने दोनों को कूदते देख लिया। दोनों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने भी नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। लोग नदी में काफी देर तक युवक को तलाशते रहे पर उसका पता नहीं चला।
हिंडन पुल से पचास कदम की दूरी पर मिला युवक का शव
बुधवार को नदी का जलस्तर बढ़ने पर युवक का शव हिंडन नदी पुल से करीब पचास कदम दूर छिजारसी कॉलोनी की तरफ मिला। लोगों ने इसी सूचना सेक्टर-63 पुलिस को दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जेब में रखे मोबाइल के सिम को जब दूसरी मोबाइल में लगाया गया तो उस पर लगातार कॉल आने लगी।








युवती का नंबर बंद, हर पहलु की होगी जांच



अंकित के परिजनों से नंबर लेकर पुलिस ने युवती को कई बार कॉल लगाया। हर बार उसका मोबाइल बंद मिला। युवक के मोबाइल पर रानी और दादरी में पीजी संचालित करने वाले करीबी, चाचा के बेटे समेत अन्य लोगों की भी मिस कॉल थी। पुलिस ने कहा कि युवती से पूछताछ के बाद ही युवक के आत्महत्या की असली वजह सामने आएगी। वहीं कुछ स्थानीय लोग युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed