फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   couple arrested for smuggling cannabis

गांजा तस्करी में दंपती गिरफ़्तार

Sun, 15 Sep 2019 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
couple arrested for smuggling cannabis
गांजा तस्करी में दंपती गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर बिहार से गौतमबुद्ध नगर तक की जा रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। आरोपी दंपती बिहार के वैशाली निवासी सत्यदेव साहनी और उनकी पत्नी ज्योत्सना रेल के रास्ते दो ब्रीफकेस में गांजा लेकर पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर नशे का कारोबार चल रहा है। पुलिस मुख्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम तनु उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला और एक पुरुष किसी व्यक्ति को गांजा देने आने वाले हैं। सेक्टर-144 थाना प्रभारी शैलेंद्र तोमर ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर दोनों को घेर लिया। आरोपी दो नए ट्रॉली ब्रीफकेस लेकर जा रहे थे। तलाशी में पता चला कि आरोपियों ने कपड़े आदि के बीच में ब्रीफकेस में गांजा छुपा रखा है। आरोपियों ने बताया कि वह एक व्यक्ति को गांजे की आपूर्ति करने आए थे। इसके अलावा उन्हें नशे की एक खेप दादरी भी पहुंचानी थी। आरोपियों को 1800 रुपये किलो के हिसाब से गांजा बिहार से मिलता है और वह यहां लाकर उसे 5-6 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक्री करते हैं।

हर बार बदल जाते हैं तस्कर
आरोपी दंपती ने पूछताछ में बताया कि वह दूसरी बार यहां रेल के रास्ते पहुंचे हैं। इससे पहले एक बार और वह नशे की खेप लेके आए थे। आरोपियों ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति ने दोनों ब्रीफकेस थमाए थे। हर बार नए व्यक्ति के हाथ नशे का खेप भेजता है और वह कभी सामने नहीं आता। पूरा धंधा चेन सिस्टम से चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed