{"_id":"68eea60de956c6c27d0ba2b2","slug":"couple-and-two-sons-named-for-beating-family-na-news-c-246-1-sknl1022-145369-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परिवार को पीटने के आरोप में दंपती व दो बेटे नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परिवार को पीटने के आरोप में दंपती व दो बेटे नामजद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव मलिकपुर बांगर के घर में घुसकर परिवार की पिटाई करने के मामले में छछरौली पुलिस ने गांव के दंपती व उनके दो बेटों को नामजद कर लिया। इन आरोपियों में नसीम व उसकी पत्नी शमीम व दोनों बेटे शहबाज व सरफराज शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई मारपीट में घायल हुए कलिम खान की शिकायत पर की।
कलिम खान ने बताया कि उनका गांव में पोल्ट्री फार्म है, जिसके साथ लगती उनकी जमीन पर उन्होंने पॉपुलर के पेड़ लगाए हुए हैं। इस जमीन के साथ गांव के नसीम के खेत हैं। कलिम खान के अनुसार शनिवार सुबह दस बजे वह और पिता सलीम पोल्ट्री फॉर्म पर थे, तब नसीम अपने खेत से फसल कटाई के लिए कंबाइन मशीन लेकर पहुंचा।
नसीम ने कंबाइन मशीन अपने खेत में ले जाने के लिए उनकी जमीन से रास्ता देने के लिए कहा। तब नसीम को बताया कि उनके खेत में पॉपुलर के पेड़ खड़े हैं, जो यहां से कंबाइन मशीन निकालने से टूट जाएंगे। इस बात पर नसीम ने काफी देर बहस की। कुछ देर बाद नसीम, उसकी पत्नी शमीम व दो बेटों शहबाज व सरफराज डंडे, रॉड व तालवारें लेकर उनके (कलिम) घर आए।
विज्ञापन
इन चारों ने देखते ही उसे व पिता सलीम और मां, भाई व बहन को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पड़ोसी उसे (कलिम) व परिवार के अन्य घायलों को छछरौली के अस्पताल लाए, जहां से चिकित्सक ने उसे, पिता व मां को जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया। बाद में पुलिस को नसीम व उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दी। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।