फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Couple and child injured in bee attack

Noida News: मधुमक्खी के हमले में मासूम समेत दंपती घायल

Mon, 06 Oct 2025 02:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Couple and child injured in bee attack
बाह। बटेश्वर के स्याइच गांव में रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे बगीचे में टहल रही महिला एवं उसके 3 साल के बेटे पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया पास में ही बाजरे की मड़ाई कर रहा पति उनको बचाने पहुंचा तो उनपर भी मधुमक्खी ने हमला कर दिया। तीनों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। स्याइच के सतेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर वह बाजरे की मड़ाई करा रहे थे। पास के बगीचे में पत्नी बेबी तीन साल के बेटे राकेश के साथ टहल रही थी। बगीचे में मधुमक्खी का छत्ता लगा था। बाजरे की मड़ाई की धुंध से मधुमक्खी हमलावर हो गईं। बेबी और राकेश के सिर और मुंह पर मधुमक्खी चिपटने पर दोनों चीखने लगे। उनको बचाने पहुंचे तो मधुमक्खी ने उन्हें भी सिर और हाथ पर कई जगह डंक मार दिए। आनन फानन में तीनों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। सतेंद्र सिंह ने बताया कि राकेश के सिर में मधुमक्खी के 51 डंक निकले हैं। बेबी को भी सिर और मुंह पर कई जगह डंक मारे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित सतेंद्र सिंह ने बताया कि पहले इलाज के लिए बटेश्वर सीएचसी पहुंचे थे। वहां पर ताला लटका मिला। फिर निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए पहुंचे। उसने बाह सीएचसी पर ले जाने की सलाह दी। बाह सीएचसी पर इलाज मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed