Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   counsumer foroum

Noida News: दोबारा इलाज में आए खर्च को भी वहन करेगी बीमा कंपनी

Mon, 01 Dec 2025 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
counsumer foroum
जिला उपभोक्ता आयोग
विज्ञापन

- पीड़ित इलाज के बाद दोबारा अस्पताल में हुआ था भर्ती, बीमा कंपनी नहीं दे रही थी क्लेम
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के तहत इलाज कराने के बाद दोबारा तबीयत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में हुए इलाज का खर्च भी बीमा कंपनी को देना होगा। ऐसे ही एक मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को 30 दिन के भीतर इलाज का खर्च अदा करने का आदेश दिया है। सुनवाई आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार पुंडीर और सदस्य अंजु शर्मा की पीठ ने की।
दादरी के ग्राम बंवाबड़ निवासी अनिल कुमार ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी ली थी, जो 16 फरवरी 2022 से 15 फरवरी 2023 तक वैध थी। उन्होंने इसके लिए 12,584 रुपये प्रीमियम का भुगतान किया था। पॉलिसी की बीमित राशि 6 लाख रुपये थी। अनिल कुमार 16 मार्च 2022 को बीमार पड़ गए और उन्हें ग्रेटर नोएडा के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 19 मार्च 2022 को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। संजीवनी अस्पताल का 45,473 रुपये का बिल बीमा कंपनी ने चुका दिया। उसी रात उनकी तबीयत फिर खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें गाजियाबाद के तिरुपति अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां 23 मार्च 2022 तक उनका इलाज हुआ। तिरुपति अस्पताल का 50,755 रुपये का बिल बना, लेकिन बीमा कंपनी ने इस खर्च का भुगतान करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

बीमा कंपनी के इंकार के बाद अनिल कुमार ने जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया। बीमा कंपनी ने आयोग में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि संजीवनी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के कुछ घंटों बाद ही तिरुपति अस्पताल में भर्ती होना संदेह पैदा करता है। जांच में पता चला कि वास्तविक रूप से भर्ती नहीं किया गया था, बल्कि सिर्फ दस्तावेजों में भर्ती दिखाया गया है, इसलिए दावा अस्वीकार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आयोग ने माना कि शिकायतकर्ता ने तिरुपति अस्पताल में भर्ती रहने के प्रमाण के साथ दवाइयों और जांचों के बिल भी पेश किए हैं। आयोग ने माना कि बीमा कंपनी द्वारा दावा खारिज करना सेवा में कमी है। आयोग ने बीमा कंपनी को इलाज में हुए खर्च की राशि 6 फीसदी ब्याज सहित 30 दिन के भीतर भुगतान करने तथा 2,000 रुपये वाद व्यय देने का आदेश दिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed