फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Councilor Advocate Case Dispute Escalates, Strike Continues for Fourth Day

Noida News: पार्षद एडवोकेट केस विवाद बढ़ा, चौथे दिन हड़ताल जारी

Fri, 19 Sep 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 19 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Councilor Advocate Case Dispute Escalates, Strike Continues for Fourth Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। पार्षद एडवोकेट हिमांशु मलिक पर दर्ज केस ने अब पंजाब की सियासत और वकालत जगत में भूचाल मचा दिया है। जगरांव थाना सिटी पुलिस पर राजनीतिक दबाव तले झूठा केस दर्ज करने के आरोपों के बीच बार एसोसिएशन ने चौथे दिन हड़ताल जारी रखी। लुधियाना, समराला, खन्ना, पायल और जगरांव समेत पांच शहरों की अदालतों का कामकाज ठप कर दिया गया है।

बार काउंसिल प्रधान सतिंदरपाल सिंह ने साफ कहा कि जब तक केस रद्द नहीं होता, हड़ताल खत्म नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अब इंसाफ लेकर ही दम लेंगे। एडवोकेट तरुण मल्होत्रा ने कहा कि हिमांशु मलिक के साथ बार एसोसिएशन चट्टान की तरह खड़ी है। पुलिस को झूठा मामला रद्द करना पड़ेगा। यह मामला दो महीने पहले नगर काउंसिल मीटिंग हाल में पार्षद हिमांशु मलिक और भाजपा पार्षद सतीश कुमार पप्पू के बीच हुई कहासुनी से जुड़ा है। दोनों पक्षों ने शिकायत दी थी लेकिन 45 दिन की जांच के बाद पुलिस ने सिर्फ हिमांशु मलिक पर केस दर्ज किया जबकि भाजपा पार्षद के जातिसूचक आरोप झूठे पाए गए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का आरोप है कि पुलिस ने अपनी जांच में यह तो माना कि विवाद राजनीतिक रंजिश का नतीजा है और कार्रवाई दोनों पक्षों पर होनी चाहिए थी, लेकिन दबाव के चलते सिर्फ हिमांशु मलिक को निशाना बनाया गया। वकीलों ने अब राज्यस्तरीय आंदोलन की राह पकड़ ली है। पार्षद हिमांशु मलिक ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि उस पर कार्रवाई हुई है। इस पहले विधायक ने उनके जिम पर बिजली विभाग की रेड करवा परेशान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर नगर काउंसिल से नोटिस भेजकर परेशान किया। यह पूरी साजिश आप विधायक के इशारे पर हुई है। अब भी विधायक के इशारे पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पार्षद ने कहा कि विधायक कांग्रेस के प्रधान को कुर्सी से उतारना चाहती थी पर वह प्रधान के पक्ष में खड़े थे। इसी रंजिश के चलते आप विधायक उसे शुरू से परेशान करने में जुटी हुई है। आप विधायक कुछ भी कर ले लेकिन वह सच्चाई का रास्ता नही छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed