फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corporation's mini buses will reach Noida in the next two days

Noida News: अगले दो दिनों में नोएडा पहुंच जाएंगी निगम की मिनी बसें

Wed, 03 Sep 2025 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Corporation's mini buses will reach Noida in the next two days
-नोएडा से चालक दल कानपुर भेजा, 10 मिनी बसें मिलेंगी जिले को
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के परिवहन निगम को अगले दो दिनों में मिनी बसें मिल जाएंगी। इसके लिए मंगलवार को नोएडा से चालक दल कानपुर भेजा गया। अधिकारिक दस्तावेज पूरे करते हुए और अन्य कुछ जरूरी कार्य पूरे होते ही कानपुर से मिनी बसों को नोएडा के लिए रवाना कर दिया जाएगा। बता दें, कुल 10 मिनी बसें जिले को मिलनी हैं, जो शहर के गांवों की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी।

इंतहा हो गई इंतजार की...
शहरवासियों को इंतजार था कि उन्हें इसी सितंबर माह से डबल डेकर बसों में सफर करने का मौका मिल सकेगा। लेकिन यह डबल डेकर बसों के मिलने का समय अब फिर बढ़ चुका है। बता दें, निगम के अनुसार यह बसें अक्तूबर तक ही आ सकेंगी। बता दें, निगम की मांग पर शासन ने जिले को आठ डबल डेकर बसें देने की मंजूरी दी थी। लेकिन तीन महीनें बीतने के बाद भी यह बसें नोएडा नही पहुंच सकी। यह अभी कानपुर से निकलकर प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। जहां से उन्हें ट्रांसपोर्ट के माध्यम से नोएडा लाना है। लेकिन किसी कारणों के चलते अभी इनके शहर पहुंचने में देरी है। अधिकारियों के अनुसार दीवाली के पहले यह बसें शहर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


परिवहन को मिली 7 महिला परिचालक
सेक्टर 35 स्थित मोरना डिपो को सात और संविदा महिला परिचालक मिल गई हैं। इसके पहले तीन महिला परिचालकों की भर्ती की जा चुकी हैं। यानी अब कुल 10 महिला परिचालक परिवहन निगम में बतौर परिचालक मोर्चा संभालेंगी। बता दें, परिवहन निगम ने इसके लिए रोजगार मेला लगाकर महिला परिचालकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed