{"_id":"60786248b599972cbe758f5b","slug":"coronavirus-mental-effect-wife-of-retired-air-force-officer-set-herself-on-fire-died-after-depression-of-being-in-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफ : सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी की पत्नी थी कोरोना संक्रमित, खुद को आग लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफ : सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी की पत्नी थी कोरोना संक्रमित, खुद को आग लगाकर दे दी जान
Thu, 15 Apr 2021 09:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 15 Apr 2021 09:27 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित छपरौला गांव के नजदीक राज एंक्लेव कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी जयप्रकाश की पत्नी अर्चना शर्मा (52) ने कोरोना संक्रमित होने पर आग लगाकर जान दे दी। वह घर के एक कमरे में क्वारंटीन थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित छपरौला गांव के नजदीक राज एंक्लेव कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी जयप्रकाश की पत्नी अर्चना शर्मा (52) ने कोरोना संक्रमित होने पर आग लगाकर जान दे दी। वह घर के एक कमरे में क्वारंटीन थीं। पुलिस का कहना है कि तनाव में महिला ने यह कदम उठाया है। परिजनों के आग्रह पर शव उन्हें सौंप दिया गया है।
बादलपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के अनुसार, एक साल पूर्व सेवानिवृत्त हुए जयप्रकाश की पत्नी अर्चना की 11 अप्रैल को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अर्चना घर में ऊपर बने कमरे में क्वारंटीन थीं। अकेलेपन की वजह से वह तनाव में आ गई थीं।
गुरुवार सुबह करीब चार बजे जब अन्य परिजन अलग कमरे में सो रहे थे, तब अर्चना ने आग लगा ली। परिजनों ने सुबह उठने पर अर्चना के कमरे से धुआं निकलते देखा तो दौड़कर वहां पहुंचे, लेकिन तब तक अर्चना की जलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। बाद में परिजनों के आग्रह पर शव उन्हें सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।