{"_id":"5f1898b08ebc3ea08c1ee9f1","slug":"corona-was-being-invested-in-open-stamped-as-rain-started-noida-news-noi5250725195","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में रही थी कोविड की जांच, बारिश आते ही मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में रही थी कोविड की जांच, बारिश आते ही मची भगदड़
विज्ञापन
फोटो
खुले में हो रही थी कोरोना जांच, बारिश आते ही मची भगदड़
जिला अस्पताल में मरीजों के लिए टीन शेड की व्यवस्था नहीं, एक घंटे ठप रही जांच
लोगों ने लगाया लापरवाही का आरोप, बारिश कम होने पर फिर शुरू हुई जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला अस्पताल में बुधवार को अव्यवस्था देखने को मिली। खुले में जांच करा रहे कोरोना संदिग्ध मरीजों में बारिश तेज होते ही भगदड़ मच गई। करीब एक घंटे तक जांच ठप रही। बारिश कम होने पर फिर से जांच शुरू की गई। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था बारिश के मौसम में टीन शेड की व्यवस्था होनी चाहिए। परिसर में ही कोविड फ्लू क्लीनिक बना हुआ है। जांच करने वाला चिकित्सीय स्टाफ तो सुरक्षित जगह बैठता है। जबकि मरीजों की खुले में लाइन लगती है। बुधवार सुबह से मरीज जांच कराने जिला अस्पताल पहुंच रहे थे। ऐसे में देखते ही देखते लोगों की लाइन लग गई। सुबह हल्की बारिश में तो लोग लाइन में जमे रहेे। लेकिन जैसे ही बारिश तेज हुई लोगों ने दौड़ना शुरू कर दिया। वहीं, बुधवार को 142 लोगों की एंटीजन जांच की गई।
बिना जांच लौटे लोग
सेक्टर-31 निवासी रमेश ने बताया कि मानसून चल रहा है। अस्पताल प्रशासन को मरीजों के लिए टीन शेड की व्यवस्था करनी चाहिए। यह लापरवाही है। हालांकि रमेश बारिश बंद न होती देख बिना जांच कराए चले गए। अन्य कई और मरीजों ने बारिश बंद न होने पर जाने की बात कही।
सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं
प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत टीके लगने, सामान्य ओपीडी और कोविड की जांच कराने के कारण बुधवार सुबह अस्पताल में खासी भीड़ लग गई। लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े रहे। इससे कोरोना संक्रमण का डर बना रहा। हालांकि, जिला अस्पताल प्रशासन ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
अस्पताल शुरू होने पर बंटेंगे मरीज
जिला अस्पताल प्रशासन को सेक्टर-39 स्थित 400 बेड के कोविड अस्पताल के शुरू होने का इंतजार है। अफसरों ने कहा कि जल्द ही अस्पताल शुरू हो जाएगा। इससे मरीज दो जगहों पर बंट जाएंगे और यहां से बोझ थोड़ा कम होगा।
बयान
बारिश जिस समय हुई मैं वहां खुद मौजूद था। बारिश के कारण अव्यवस्था हुई थी। लेकिन थोड़ी देर जांच प्रभावित होने के बाद दोबारा शुरू करा दी गई। मानसून को देखते हुए मरीजों केलिए टीन शेड की व्यवस्था कराई जाएगी।
डॉ. वीबी ढाका, सीएमएस, जिला अस्पताल