फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona test will be conducted in Nooh CHC

नूंह सीएचसी में कोरोना जांच शुरू

Thu, 16 Jul 2020 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Corona test will be conducted in Nooh CHC
नूंह। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नूंह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कोरोना जांच की सुविधा शुरू की गई है। सीएचसी में जांच की सुविधा मिलने से अब जिले के लोगों को परेशानियां नहीं होगी। इससे तेजी से जांच हो पाएगी जिससे संक्रमण का खतरा कुछ हद तक कम होगा। अस्पताल के आपातकालीन के साथ बनाए गए प्रतीक्षालय में कोरोना की जांच अब की जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यहां पर कोरोना टेस्ट शुरू होने से मरीजों की जांच तेजी से की जा सकेगी। इससे पहले नमूनों को जांच के लिए नलहड़ मेडिकल कॉलेज भेजा जाता था। जहां पर अधिक काम होने के कारण एक बार में बहुत कम संख्या में जांच हो पाती थी। साथ ही रिपोर्ट आने में भी कई घंटे लगते थे, लेकिन यहां पर टेस्ट शुरू होने के बाद बीस मिनट में रिपोर्ट दी जा रही है।
विज्ञापन

नलहड़ कॉलेज से रिपोर्ट देरी से आने के कारण संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ जाती थी। वहीं, लोगों को रिपोर्ट के लिए अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते थे। नलहड़ मेडिकल कॉलेज द्वारा जिले में प्रतिदिन 100 के करीब ही सैंपल लिए जा रहे थे। इसके कारण रोगियों को परेशानी होती थी। सीएचसी में टेस्ट शुरू होने से यहां की स्पीड बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक हजारों लोगों के कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया और नूंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. गोबिंद शरण ने कहा कि कोरोना टेस्ट के लिए कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित करने के आदेश दिए हैं और इन कर्मचारियों को नलहड़ मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया है। नूंह सीएचसी में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। समय पर जांच और रिपोर्ट मिलने से लोगों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को कम करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लोगों की कोरोना जांच तेजी से की जा रही है। इसलिए लोगों को अंदेशा होने पर कोरोना जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed