फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona infection is making daily record, 135 patients found

कोरोना संक्रमण रोजाना बना रहा रिकॉर्ड, 135 मरीज मिले

Tue, 04 Jan 2022 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Corona infection is making daily record, 135 patients found
नोएडा। जिले में कोरोना का संक्रमण तेज होता जा रहा है। सोमवार को रिकॉर्ड 135 नए मरीज सामने आए। इससे पहले 26 जुलाई को 150 मामले सामने आए थे। बीते 24 घंटे में केवल 8 लोग कोरोना सेे ठीक हुए। जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 466 पर पहुंच गई है। जिले में अब तक कोरोना के कुल 63981 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 63047 लोग इस बीमारी से ठीक हुई हैं। जबकि अब तक 1762785 जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिसंबर में कुल 46395 जांच हुई थी। जिसमें 126 कोविड केस सामने आए। हालांकि पूरे माह में मौत का एक ही मामला सामने आया। जबकि जनवरी के पहले ही दिन 61 नए मरीजों का पता चला। वहीं जनवरी के दूसरे दिन 131 नए मामले सामने आए। वहीं तीसरे ही दिन 135 मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष कुछ ऐसे बदलते रहे हालात
वर्ष 2021 की शुरुआत कोविड मामलों में राहत लेकर आई थी। जनवरी में कोविड के कुल 418 केस मिले जो उससे पहले के महीनों की तुलना में कम रहे। वहीं फरवरी में यह संख्या घटकर 179 रह गई। मार्च में कुल 564 मामले सामने आए। वहीं अप्रैल में रिकार्ड 15202 मामले सामने आए थे। मई जून में केसों की संख्या 10 हजार से अधिक रही थी। जून के बाद यह सिलसिला घटता गया था। जून में नए मरीजों की संख्या हजार से कम रही। जबकि जुलाई में यह घटकर 500 से भी कम नए मरीजों पर सिमट गई। वहीं अगस्त से नवंबर के बीच हर माह 50 से कम नए मामले ही सामने आए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशों से आए 10 हजार यात्रियों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर
नोएडा। स्वास्थ्य विभाग विदेशों से आए करीब 10 हजार लोगों पर खास नजर रख रहा है। इनमें से करीब 2300 लोग हाई रिस्क जोन देशों से लौटे हैं। विभाग का दावा है कि इनमें से करीब 80 फीसदी को ट्रैक किया जा चुका है। इनमें से अब तक 700 से अधिक के सैंपल जांच को लिए गए हैं। जिले में पहले रोजाना 4 से 5 हजार टेस्ट किए जाने के दावे किए जाते रहे हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों में हुए टेस्टों की संख्या 2000 प्रतिदिन के करीब है। विशेषज्ञों के

मॉक ड्रिल से परखी तैयारी
जिले में बढ़ते केसों को देखते हुए मॉक ड्रिल पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। सोमवार को भी सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। जिसके जरिये विपरीत परिस्थितियों में इलाज की तैयारियों को परखा गया। मॉक ड्रिल में डमी मरीज पर सभी जरूरी इंतजाम को अपनाकर व्यवस्थाओं की जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed