{"_id":"6841b6bba878b6549c0857ef","slug":"corona-infected-girl-dies-was-undergoing-treatment-in-delhi-grnoida-news-c-1-gnd1002-3027038-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कोरोना संक्रमित बच्ची की मौत, दिल्ली में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कोरोना संक्रमित बच्ची की मौत, दिल्ली में चल रहा था इलाज
विज्ञापन
कोविड के 20 नए मरीज मिले, दो अस्पताल में भर्ती
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को कोविड से साढ़े तीन महीने की बच्ची की मौत की पुष्टि की। इस साल कोरोना से यह पहली मौत है। बच्ची का इलाज दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल में चल रहा था। उसकी मौत एक हफ्ते पहले हुई थी। पोर्टल पर जानकारी आने के बाद स्वास्थ्य विभाग परिजनों से संपर्क कर रहा है।
एसीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि बच्ची छिजारसी की रहने वाली थी। डिहाइड्रेशन की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची की हालत गंभीर थी और उसे निमोनिया भी हो गया था। जांच में कोविड संक्रमण की भी पुष्टि हुई है।
20 नए संक्रमित मिले
जिले में 20 और मरीजों में कोविड की पुष्टि हुई है। अब कुल मरीजों की संख्या 158 हो गई है, जिनमें 94 पुरुष और 64 महिलाएं शामिल हैं। इस समय अस्पताल में दो मरीज भर्ती हैं। अब तक सात मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल 151 सक्रिय मरीज हैं। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोविड जांच शुरू करने की कवायद चल रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को किट मिल गई है। अभी सिर्फ जिला अस्पताल में जांच हो रही है। बृहस्पतिवार को सात सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों से मांगी सुविधाओं की सूची
डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि लखनऊ से जिले में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं की सूची मांगी गई है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, नेबुलाइजर, दवाओं का स्टॉक, बेड आदि की जानकारी भेज दी गई है। भंगेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 75 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर अन्य केंद्रों पर भेजा जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट्स का निरीक्षण किया गया है और सभी सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं।
कॉल सेंटर के लिए शिक्षकों की मांग
सभी मरीजों से फोन पर संपर्क करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है। इसलिए एसीएमओ की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर शिक्षकों की मांग की गई है, ताकि वे कॉल सेंटर में सहायता कर सकें और मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी नियमित रूप से ली जा सके।