{"_id":"6013099e8ebc3e33c03a6814","slug":"corona-impact-licence-fees-increased-only-by-7-5-percent-grnoida-news-noi562403796","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कारण शराब लाइसेंस की फीस कम बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के कारण शराब लाइसेंस की फीस कम बढ़ी
विज्ञापन
सिर्फ 7.5 फीसदी बढ़ी शराब की लाइसेंस फीस, बीयर में इजाफा नहीं
ग्रेटर नोएडा। कोरोना का असर शराब के लाइसेंस फीस पर भी पड़ा है। आबकारी विभाग ने लाइसेंस फीस में केवल साढ़े सात प्रतिशत का इजाफा किया है। जबकि, पिछले साल यह इजाफा 10 से 20 प्रतिशत का रहा था। वहीं, शराब की दुकानों के लाइसेंस के नवीनीकरण की फीस जमा करने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। शाम पांच बजे तक फीस जमा नहीं की तो विभाग उन दुकानों का आवंटन लॉटरी से करेगा। कोरोना के कारण देशभर में लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसका असर समाज के हर वर्ग और विभाग पर पड़ा है। शराब बिक्री के सरकारी लाइसेंस धारकों को भी काफी नुकसान हुआ। जिसे देखकर आबकारी विभाग ने नए वित्तीय वर्ष में लाइसेंस की फीस ज्यादा नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर ने बताया कि पिछले साल बीयर के लाइसेंस की फीस में 15 प्रतिशत, देसी शराब के लाइसेंस की फीस में 10 प्रतिशत और विदेशी शराब के लाइसेंस की फीस में 20 प्रतिशत का इजाफा किया गया था। जबकि, इस बार देसी और विदेशी शराब की लाइसेंस फीस में केवल साढ़े सात प्रतिशत का इजाफा किया गया है। बीयर की लाइसेंस फीस में वृद्धि नहीं की गई है।
लाइसेंस के नवीनीकरण की फीस जमा करने का आज अंतिम दिन होगा। केवल 50 प्रतिशत फीस जमा करनी होगी। बाकी 15 मार्च तक जमा करनी है। राकेश ने बताया कि जिले में देसी, विदेशी और बीयर की कुल 526 दुकानें है। अच्छा राजस्व देने वाली दुकानों के लाइसेंस धारक को एक साल के लिए नवीनीकरण कराने का मौका दिया गया है। सभी को आवेदन करना था। तय समय में 475 दुकानों के लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदन मिले हैं। अगर किसी ने फीस जमा नहीं की तो उस दुकान का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। बाकी 51 दुकानों का आवंटन भी लॉटरी से होगा।