फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Controversy erupts over viral resignations of BLOs; department says no official resignation received

Noida News: बीएलओ का इस्तीफा वायरल, विभाग बोला- अब तक नहीं मिला

Tue, 25 Nov 2025 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Controversy erupts over viral resignations of BLOs; department says no official resignation received
शिक्षकों का दावा, वायरल सूची में शामिल एक बीएलओ की स्कूल में पांच-छह दिन ही रहती है महीनेभर में उपस्थिति
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दो बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के कथित इस्तीफे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि विभाग को अब तक किसी भी शिक्षक का आधिकारिक इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है।
ड्यूटी कर रहे बीएलओ का कहना है कि जिम्मेदारी मिलने पर उसे निभाना उनका कर्तव्य है और काम में लापरवाही स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। शिक्षकों ने बताया कि जिन बीएलओ के इस्तीफे वायरल हुए हैं, उनमें से एक ऐसी शिक्षिका भी हैं जिनकी स्कूल में महीनेभर की उपस्थिति पांच-छह दिन से अधिक नहीं होती। नियमित उपस्थिति न होने पर उनका वेतन भी कटता है।
विज्ञापन

एक 45 वर्षीय बीएलओ ने बताया कि वह सेक्टर-22 में रोजाना घर-घर जाकर फॉर्म वितरित और एकत्र कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पैरों में दर्द रहता है, लेकिन विभाग ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभाना ही शिक्षक का धर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
अभी तक किसी भी शिक्षक का इस्तीफा विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है। जिनका नाम सामने आ रहा है उनमें से एक शिक्षिका की स्कूल में भी बहुत कम उपस्थिति रहती है। दूसरी शिक्षिका अब भी नियमित रूप से अपना काम कर रही हैं। -राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed