{"_id":"618d79cf25c3d53cbe35f250","slug":"contractor-forcibly-took-connection-documents-video-went-viral-noida-news-noi6152928174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने जबरन लिए कनेक्शन के दस्तावेज, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार ने जबरन लिए कनेक्शन के दस्तावेज, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। जिला विद्युत निगम किसी न किसी घटना को लेकर चर्चाओं में बना रहता है। हाल ही में अस्थायी कनेक्शन और राजस्व में घोटाले के मामलों की जांच चल रही है। अब एक ठेके दार की ओर से निगम के कार्यालय में घुसकर कनेक्शन के दस्तावेज ले जाने का मामला सामने आया है। ठेकेदार के इस कृत्य का वीडियो भी वायरल हो गया है। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने ठेकेदार के खिलाफ सेक्टर-20 कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में ठेकेदार मंगलवार शाम करीब छह बजे के बाद सेक्टर-21-25 स्थित चौराहे पर निगम के कार्यालय में आते दिखा। इसके बाद वह यहां पर फाइल रखने वाले कमरे में जाकर रजिस्टर में जांच पड़ताल करने के बाद कुछ दस्तावेज हाथ में लेकर जाते हुए भी दिख रहा है। ठेकेदार दफ्तर के एक कर्मचारी से दस्तावेज को डिस्पैच करने के लिए कहता है, लेकिन कर्मचारी कागज को डिस्पैच करने से इनकार कर देता है।
आरोप है कि ठेकेदार स्वयं ही रजिस्टर से दस्तावेज डिस्पैच करके साथ ले गया। अब इस मामले की आला अधिकारियों ने जांच बैठा दी है। इससे पूर्व नोएडा में अस्थायी कनेक्शन को लेकर प्रदेश भर में अधिकारी फजीहत झेल रहे हैं और इसी सप्ताह राजस्व में धोखाधड़ी करने का मामला भी नोएडा में पकड़ा गया है। अब ठेकेदार के कनेक्शन से संबंधित कागजात ले जाने का वीडियो वायरल हो गया है। वहीं, अधिशासी अभियंता अमित कुमार झा का कहना है कि कार्यालय में बिना अनुमति एक व्यक्ति जो किसी कंपनी के लिए काम करता है, कनेक्शन से संबंधित कुछ कागजात लेने के लिए आया था और संबंधित बाबू छुट्टी पर था, इसलिए वह अपने दस्तावेज को लेकर गया है, लेकिन बिना अनुमति के कार्यालय में प्रवेश करने के मामले को लेकर कोतवाली सेक्टर-20 में शिकायत दी गई है।
निगम के कार्यालय में बिना अनुमति के प्रवेश करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी गई है। इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही कार्रवाई कराई जाएगी। - वीएन सिंह, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम