फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Contract laborers demonstrated after being evicted from their residence

Noida News: आवास से बेदखल करने पर ठेका मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Tue, 02 Apr 2024 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Contract laborers demonstrated after being evicted from their residence
तापीय परियोजना में वर्षों से कार्य कर रहे ठेका मजदूरों को मिले आवासों से बेदखल करने, उनके आवास की लाइट व पानी काटने की कार्रवाई के खिलाफ सोमवार को ठेका मजदूर यूनियन ने प्रदर्शन किया। मुख्य महाप्रबंधक से मिलकर बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

सीजीएम को दिए पत्रक में यूनियन ने बताया कि वर्ष 1997 में मजदूर यूनियन और प्रबंधन के बीच में यह समझौता हुआ था कि परियोजना में कार्यरत ठेका मजदूरों को आवास का आवंटन किया जाएगा। ऐसा ही प्रावधान ठेका मजदूर कानून 1972 में भी है। इस समझौते और कानून के मुताबिक मजदूरों को आवास का आवंटन किया गया और वह अपने परिवारों के साथ वर्षों से इन आवासों में रह रहे हैं। बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम किए, बेहद कम मजदूरी पर काम करने वाले ठेका मजदूरों को उनके आवास से बेदखल करने की कार्रवाई उचित नहीं है। कहा कि विधिक स्थिति यह है कि प्रबंधन और मजदूर संगठन के बीच हुए समझौते से अगर कोई सुविधा प्रदान की जाती है तो उसे समाप्त नहीं किया जाएगा। प्रबंधन और संविदाकार को ठेका मजदूरों को रहने के लिए आवास का आवंटन करना चाहिए। मांग की कि परियोजना प्रशासन बेदखली की इस कार्रवाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए। यूनियन के नेताओं ने बताया कि ठेका मजदूरों के न्यूनतम वेतन का वेज रिवीजन पांच वर्षों से न होने के कारण बेहद कम मजदूरी में उन्हें काम करना पड़ता है। ओबरा में उन्हें किराए का मकान लेकर रहना पड़ा तो वह अपने परिवार का वह भरण पोषण भी नहीं कर पाएंगे। प्रतिनिधि मंडल में यूनियन के जिला उपाध्यक्ष तीर्थराज यादव, संयुक्त मंत्री मोहन प्रसाद, पंकज कुमार, अरविंद माली, फुलेंद्र झा, मोहनलाल, परशुराम, नरेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed