फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Contenders started running for tickets from major parties, candidates did public relations, 19,388 voters would choose Municipality President

प्रमुख दलों से टिकट के लिए दावेदारों की भागदौड़ शुरू, उम्मीदवारों ने किया जनसंपर्क, 19,388 मतदाता चुनेंगे नगर पालिका अध्यक्ष

Mon, 23 May 2022 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Contenders started running for tickets from major parties, candidates did public relations, 19,388 voters would choose Municipality President
-पुन्हाना में लड्डू बांटकर खुशी जताते पुन्हानावासी - फोटो : Mewat
फिरोजपुर झिरका। प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। जिले के नूंह नगर परिषद, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना नगर पालिका में 19 जून को मतदान होंगे। शहरी निकाय चुनाव की तारीख घोषित होते ही प्रमुख दलों से टिकट के लिए उम्मीदवारों ने भागदौड़ शुरू कर दी है। साथ ही नोड्यूज लेने के साथ-साथ जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारों की मानें तो पहली बार फिरोजपुर झिरका नगर पालिका का अध्यक्ष जनता चुनेगी। वहीं, इस बार भारतीय जनता पार्टी भी सिंबल पर चुनाव लड़ा रही है। उम्मीदवारों ने टिकट के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है। नगर पालिका में तैनात कर्मचारियों और बीएलओ की सूची के अनुसार, फिरोजपुर झिरका नगर पालिका के चेयरमैन पद का फैसला 19,388 मतदाता करेंगे। शहर में 15 वार्ड हैं। 22 जून को चुनावों के परिणाम सामने आएंगे। फिरोजपुर झिरका में सबसे ज्यादा मतदाता वार्ड नंबर 15 में 2388 हैं। जबकि वार्ड नंबर 8 में केवल 770 मतदाता हैं।
विज्ञापन

भाजपा से टिकट के लिए फिरोजपुर झिरका में भी घमासान जारी है। गत विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा प्रत्याशी को लगभग 7000 से अधिक वोट मिले थे। इसी को देखते हुए भाजपा से टिकट के लिए अधिक मारामारी देखी जा रही है। सूत्रों की मानें तो फिरोजपुर झिरका से भाजपा से टिकट लेने को इच्छुक पूर्व नगरपालिका चेयरमैन अर्जुन देव चावला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, शिव मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष अनिल गोयल हैं। इसके अलावा जननायक जनता पार्टी से टिकट पाने के लिए अनिल बंसल प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे को लड्डू बांटकर जताई खुशी
पुन्हाना। काफी लंबे समय के बाद निकाय चुनावों का बिगुल बजने पर उम्मीदवारों और मतदाताओं में खुशी देखते ही बन रही थी। पुन्हाना में सोमवार को लोगों नेे एक-दूसरे को लड्डू बांटकर खुशी मनाई। पुन्हाना नगरपालिका क्षेत्र में नकनपुर, पुन्हाना, बादसदल्ला, पटपड़बास, पटाकपुर और करहेड़ा सहित कुल 6 गांव आते हैं। नगर पालिका पुन्हाना में कुल 15 वार्ड हैं। इस बार 17 हजार 322 मतदाता मतदान करेंगे। पुन्हाना निवासी एवं चेयरमैन पद के दावेदार एडवोकेट अब्दुल रशीद, ग्रामीण तौसीफ खान, सराफत एडवोकेट, लक्ष्मीकांत एडवोकेट का कहना है कि काफी समय से निकाय चुनाव लटके थे। जिसकी वजह से आम नागरिकाें को काफी परेशानी हो रही थी। नगरपालिकाओं के प्रशासक नियुक्त कर रखे थे। पुन्हाना में कई जगहों पर गंदी के ढेर लगे हैं। नगरपालिका भंग होने के चलते लोगों के जरूरी और विकास कार्य रुक गए थे। लोगों ने उम्मीद जताई है कि चुनाव होने के बाद विकास के कार्य फिर से पटरी पर लौट आएंगे।

नूंह नगर परिषद के चुनाव में 10 हजार लोग करेंगे मतदान
नूंह। नगर परिषद का अध्यक्ष इस बार जनता चुनेगी। वहीं, पार्षदों के लिए पूर्व की तरह वोट डाले जाएंगे। चुनाव में 13 वार्डों से 10,550 लोग मतदान करेंगे। चुनावों का इंतजार कर रहे चेयरमैन पद के उम्मीदवार सोमवार को काफी उत्साहित दिखे। दूसरी ओर एक साल से अधिक समय से विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे थे, लेकिन अब चुनाव के बाद शहर के विकास को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed