फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Container collided with a carelessly parked truck, one died

Noida News: लापरवाही से खड़े ट्रक से टकराया कंटेनर, एक की माैत

Wed, 19 Mar 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Container collided with a carelessly parked truck, one died
फिरोजपुर झिरका। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव हीरवाडी के समीप लापरवाही से खड़े एक ट्रक में एक कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को साैंप दिया। वहीं, ट्रक का चालक दुर्घटना होते ही मौके से भाग गया। मृतक के भाई अजीत सिंह निवासी सकलपुर थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चचेरा भाई विक्रम सिंह गाड़ी में माल भरकर सवाई माधोपुर से दिल्ली जा रहा था। रात्रि लगभग 2 बजे वह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव हीरवाड़ी के समीप पहुंचा तो एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक ने अपने ट्रक को अवैध रूप से पार्क किया हुआ था, जिसका इंडिकेटर भी नहीं जला था। इसी कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कड़ी मशक्कत के बाद उसे गाड़ी से निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed