फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Consumer Fortnight: Coupon will be given on paying the full electricity bill

Noida News: उपभोक्ता पखवाड़ाः पूरा बिजली बिल जमा करने पर मिलेगा कूपन

Thu, 17 Sep 2026 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Consumer Fortnight: Coupon will be given on paying the full electricity bill
- एनपीसीएल का 15 दिवसीय उपभोक्ता पखवाड़ा शुरू, ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेंगे वाउचर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने 17 सितंबर से 15 दिवसीय उपभोक्ता पखवाड़े की शुरुआत की। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करना और उनके सहयोग को सम्मानित करना है।
पखवाड़े के तहत ग्रेटर नोएडा के एक निजी होटल में उपभोक्ता संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 46 आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रतिनिधियों ने बिजली आपूर्ति, विद्युत ढांचे और उपभोक्ता सेवाओं से जुड़ी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे। वितरण परिचालन प्रमुख सुबोध त्यागी और वाणिज्यिक प्रमुख प्रवीण गोयल ने सुझावों पर चर्चा की। एनपीसीएल की ओर से आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों को सहयोग के लिए जूट बैग और एलईडी बल्ब भेंट किए गए।
विज्ञापन


कंपनी प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि पखवाड़े के दौरान उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप सहायता, ऑनलाइन बिल भुगतान और नए कनेक्शन के लिए डिजिटल आवेदन जैसी सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं, बिल करो क्लियर, गिफ्ट करो चीयर पहल के तहत समय पर बिल जमा करने वाले पात्र ग्रामीण उपभोक्ताओं को 1000 से 2000 रुपये तक के गिफ्ट वाउचर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed