फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Construction of the link expressway will be accelerated, as the budget has been approved.

Noida News: लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में आएगी तेजी, बजट को मिली मंजूरी

Mon, 22 Dec 2025 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Construction of the link expressway will be accelerated, as the budget has been approved.
लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में आएगी तेजी, बजट को मिली मंजूरी
विज्ञापन

74 किमी लंबे गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर शुरू होगा निर्माण कार्य
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे को लिंक करने के लिए प्रवेश-नियंत्रित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण में तेजी आएगी। इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए यूपी सरकार ने अनुपूरक बजट में 1246 करोड़ का प्रावधान कर दिया है।
अगले महीने इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, नोएडा एयरपोर्ट के लिए यह लिंक एक्सप्रेसवे बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजना में शामिल इस लिंक एक्सप्रेसवे को प्राथमिकता पर दो साल में पूरा किया जाना है। इसीलिए जमीन के चिन्हांकन का काम पहले ही यहां पूरा किया जा चुका है। यूपीडा के साथ यीडा के अधिकारी भी इस काम में जुटे हुए हैं। 20.4 किमी लंबाई में लिंक एक्सप्रेसवे को यमुना सिटी के अंदर बनाया जाना है। 16 गांव की करीब 740 एकड़ जमीन का उपयोग इस लिंक एक्सप्रेसवे में किया जाना है। यूपीडा इस एक्सप्रेसवे का निर्माण करेगा।
विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत अगले दो महीने में होनी है। इसके साथ ही घरेलू उड़ान भी यहां से अलग-अलग शहरों के लिए शुरू होनी है। कार्गो सेवा भी माल ढ़ुलाई के लिए इसके साथ ही शुरू हो जाएगी। लिंक एक्सप्रेसवे का रूट फिल्म सिटी के अलावा एयरपोर्ट को भी जोड़ेगा। इसके बाद आगे यमुना एक्सप्रेसवे के लिए जाने के लिए संपर्क मार्ग का उपयोग कर आगरा या ग्रेटर नोएडा के लिए जाया जा सकेगा। इन दो एक्सप्रेसवे के अलावा यह लिंक एक्सप्रेसवे सीधे तौर पर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को भी सीधी कनेक्टिविटी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed