{"_id":"604a59048ebc3e8ca62a37c2","slug":"construction-of-teen-shed-could-not-be-done-for-two-years-mewat-news-noi5707052164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल नहीं हो सका टीन शेड का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल नहीं हो सका टीन शेड का निर्माण
विज्ञापन
नूंह। अनाजमंडी में जिले के किसानों की फसलों को सुरक्षित रखने के लिए दो साल पहले टीन शेड बनान की योजना आज भी अधूरी पड़ी हुई है। स्थिति यह है कि महज कुछ दिन काम चलने के बाद से आज तक अधिकारियों ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में खुले में रखे अनाज खराब होने से लोगों को काफी परेशानी आती है। वहीं बार-बार व्यापारियों द्वारा मांग उठाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
करीब दो वर्ष पूर्व शहर की नई अनाजमंडी में विधायक कंवर संजय सिंह व तत्कालीन मार्केट कमेटी के चेयरमैन बल्ला खटाना ने टीन शेड के निर्माण की आधारशिला रखी थी। इसके लिए लगभग 18 लाख रुपये का बजट तय किया गया था। हालांकि काम भी काफी तेजी से शुरू किया गया। ऐसे में उम्मीद थी कि जल्द से जल्द इसको बना लिया जाएगा। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, काम की गति धीमी होती गई और अधूरे में काम रोक दिया गया। स्थिति यह है कि यहां पर बरसात के सीजन में रखा अनाज भीगता रहता है। जिससे किसानों को काफी नुकसान होता है।
अनाजमंडी के प्रधान गिर्राज, पार्षद कमल गोयल, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार, लक्ष्मण सिंह, वेदप्रकाश, त्रिलोकचंद व श्याम नागपाल ने कहा कि अगर प्रशासन इसकी सुध ले, तो उन्हें काफी सुविधा मिल सकती है। अनाजमंडी में अभी किसानों, पल्लेदारों के अलावा उन्हें भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
वर्जन-
बजट की कमी के कारण इसका काम रुक गया था। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द इसका निर्माण पूरा करा लिया जाए। जिससे कि किसानों की फसल खराब न हो, वहीं यहां आने वालों को भी सर्दी, गर्मी और बरसात में परेशानी न आए। - नीरज यादव, एसडीओ, मार्केट कमेटी