फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Constable and pregnant wife shot, condition critical

Noida News: हवलदार और गर्भवती पत्नी को गोली मारी, हालत गंभीर

Sat, 20 May 2023 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
Constable and pregnant wife shot, condition critical
बुराड़ी स्थित आउटर रिंग रोड पर पत्नी के साथ टहल रहा था हवलदार
विज्ञापन

पहले पत्नी की गर्दन फिर विरोध करने पर पति के पेट में मारी गोली
मोबाइल और सात हजार रुपये लूटकर ले गए बदमाश, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बुराड़ी इलाके में शुक्रवार रात बदमाशों ने लूटपाट के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हवलदार और गर्भवती पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश हवलदार का मोबाइल और सात हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सिविल लाइंस स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। बाद में हवलदार हरजीत सिंह (35) को एम्स और पत्नी स्वाति (33) को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बुराड़ी थाना पुलिस ने लूटपाट के अलावा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को घटना स्थल से दो खोखे, कारतूस व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की पड़ताल कर रही है। मूलरूप से शालीमार गार्डन, गाजियाबाद निवासी हरजीत ने छह माह पहले स्वाति से शादी की थी। फिलहाल, स्वाति गर्भवती हैं। शनिवार रात को हरजीत भाई की बाइक से पत्नी के साथ मुखर्जी नगर से जहांगीरपुरी जा रहे थे। रात करीब 9:40 बजे वह बुराड़ी फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो जहांगीरपुरी जाने वाली सड़क पर हरजीत ने बाइक एक ओर रोक दी। पति-पत्नी वहीं पर टहलने लगे। गर्भवती होने से डॉक्टरों ने स्वाति को पैदल चलने की सलाह दी हुई है। दोनों टहलते हुए बुराड़ी चौक से करीब 150 मीटर आगे पहुंच गए। हरजीत ने बताया कि वहां दो लड़के पहले से खड़े थे, अचानक एक लड़के ने पत्नी का हाथ पकड़ा और दूसरे ने गर्दन के पास गोली मार दी। हरजीत ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर पिस्टल तान दी। बदमाशों ने उसकी जेब से मोबाइल और सात हजार रुपये लूट लिए। हरजीत ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने उस पर भी गोली चला दी। गोली पेट के निचले हिस्से में लगी। हरजीत ने पत्नी के मोबाइल से पीसीआर कॉल की। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस ने उठाए सवाल
सूनसान जगह पर बदमाशों ने दंपती को गोली मार दी। मामले की छानबीन कर रहे अधिकारियों के सामने कई ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब वह ढूंढने में लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रात के समय वह भी पत्नी के साथ हरजीत को सूनसान जगह पर टहलने की क्या जरूरत थी। यदि डॉक्टर ने सलाह दी थी तो उसे घर के आसपास टहलाया जा सकता था। वहीं, हरजीत ने बयान दिया है कि बदमाशों ने लूटपाट से पहले ही स्वाति का हाथ पकड़ते ही उसे गोली मार दी। ऐसे में क्या बदमाश स्वाति को ही गोली मारने आए थे। हालांकि, बाद में बदमाशों ने हरजीत को भी गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यसमाज मंदिर में शादी की थी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि हरजीत ने छह माह पूर्व स्वाति से आर्यसमाज मंदिर में शादी की थी। इसमें घर वालों की मर्जी थी या नहीं। दोनों के बीच कैसे संबंध थे, इन सब की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस हरजीत व स्वाति के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed