फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Conspiracy hatched on name coming in the race for state president

प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में नाम आने पर रची गई साजिश

Sat, 20 Aug 2022 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy hatched on name coming in the race for state president
ग्रेटर नोएडा। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने शुक्रवार को अमर उजाला से कहा कि मेरा त्यागी समाज से किसी तरह का कोई द्वेष नहीं है। श्रीकांत की गिरफ्तारी की मांग एक जनप्रतिनिधि के रूप में की थी। यदि श्रीकांत प्रकरण के बाद आला अधिकारी सोसाइटी में पुलिसकर्मी तैनात करते तो युवक घुस नहीं पाते।
विज्ञापन

पुलिस ने खामियों को छिपाने के लिए थानेदार को निलंबित कर दिया। तीन संगठनों की ओर से पत्र लिखे गए हैं। इनमें दो संगठन एक ही विधानसभा से हैं। तीनों एक ही लिखावट के भी हैं। इससे पता चलता है कि कुछ लोग साजिश रच रहे हैं। पिछले दिनों ही प्रदेशाध्यक्ष का पद खाली हुआ है। इसके लिए मेरा नाम चल रहा था। बस यही बात कुछ लोगों को हजम नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में हंगामे की सूचना पर पार्टी के आला पदाधिकारियों ने कॉल करके तत्काल मौके पर जाने के लिए कहा था। वहां पहुंचा तो सोसाइटी में छह युवकों के प्रवेश पर हंगामा चल रहा था। स्थानीय लोगों ने पहले ही इन युवकों को पुलिस को सौंप दिया था। त्यागी समाज से इस पूरे प्रकरण का कोई लेना-देना नहीं था। जिले के त्यागी समाज से हमेशा मेरे पारिवारिक रिश्ते रहे हैं, यह मुद्दा केवल श्रीकांत तक सीमित था। न तो मैंने श्रीकांत पर गैंगस्टर एक्ट लगवाने के लिए कहा और न ही सोसाइटी में घुसने वाले युवकों को गिरफ्तार कराया था। दोनों काम पुलिस ने किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed