{"_id":"68d044faa4e8f81dd9064c0e","slug":"congresss-hunger-strike-continues-demanding-fir-against-bjp-members-na-news-c-120-1-lkh1009-156296-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भाजपाइयों पर एफआईआर की मांग को लेकर कांग्रेस का अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भाजपाइयों पर एफआईआर की मांग को लेकर कांग्रेस का अनशन जारी
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर क्रमिक अनशन पर बैठे कांग्रेस पदाधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला मुख्यालय स्थित कचहरी गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। यह अनशन जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष इकबाल अहमद खान की अध्यक्षता में चल रहा है। 11 सदस्यीय टीम के साथ कांग्रेसजन भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की मांग पर अड़े हैं।
क्रमिक अनशन पर रामजीवन राज एडवोकेट, अनूप सक्सेना एडवोकेट, सत्ती सरन गौतम, वरुण चौधरी, रामपाल शाक्य, लतीफ आजम, नीरज बाजपेई, इसरार अली, इवने अली, नौशाद अली, शिव भगवान, जमील उस्मानी, कमल जीत सिंह आदि बैठे।
इकबाल अहमद खान ने कहा कि सीसी फुटेज और अन्य साक्ष्य मौजूद होने के बावजूद पुलिस-प्रशासन कार्रवाई से बच रहा है, जिससे स्पष्ट है कि भाजपा का दबाव काम कर रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामकुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर तानाशाही थोपना चाहती है। कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने बताया कि अनशन के बाद आंदोलन के और भी चरण अपनाए जाएंगे। अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। संवाद