फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress workers held a meeting

सरकार नौकरी देने की बजाय पेपर लीक करा रही : नवप्रभात

Mon, 29 Sep 2025 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Congress workers held a meeting
कांग्रेस की बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा करते पूर्व मंत्री व कार्यकर्ता। स्रोत दल
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में चल रहे विरोध व अन्य क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की। हरबर्टपुर के पांवटा रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री नवप्रभात ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। यामिनी रोहिला, सभासद अर्चना नेगी, मोहन राठौर ने नगर की विभिन्न आंतरिक सड़कों की स्थिति, हाउस टैक्स की आगामी व्यवस्था से नागरिकों को होने वाली परेशानी आदि समस्याओं पर विचार रखे। पूर्व मंत्री नवप्रभात ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नौकरी देने की बजाय हर बार पेपर लीक करा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक व नौकरियों में भ्रष्टाचार करने के मुख्य आरोपी हाकम सिंह के सभी भाजपा नेताओं से गहरे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनसमस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जन आंदोलन शुरू करेंगे। बैठक में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, पीसीसी सदस्य संजय जैन, जिला पंचायत सदस्य पिंकी रोहिला, जितेंद्र रावत, मोहित बिष्ट, आरडी बिष्ट, महावीर त्यागी, नीरज रोहिला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed