फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress raised questions on the committee formed on the instructions of PMO

Noida News: पीएमओ के निर्देश पर बनी कमेटी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Thu, 03 Apr 2025 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Congress raised questions on the committee formed on the instructions of PMO
देवेंद्र यादव ने कहा- प्रवेश वर्मा को विशेष अधिकार देकर नाराजगी दूर करना असल मकसद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के निर्देश पर गठित की गई उच्चस्तरीय कमेटी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब दिल्ली की चुनी हुई सरकार को प्रधानमंत्री कार्यालय संचालित करेगा। जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी और केंद्र में भी कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार थी, तब कभी भी दिल्ली सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि शीला सरकार ने राजधानी के विकास में ऐतिहासिक कार्य किए थे। इस कमेटी के गठन के बाद अब यह सवाल उठता है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की भूमिका क्या होगी। जब प्रधानमंत्री कार्यालय की कमेटी दिल्ली सरकार के कामकाज पर सीधी निगरानी रखेगी, तो क्या इसका मतलब यह है कि केंद्र सरकार को मुख्यमंत्री की कार्यक्षमता पर भरोसा नहीं है या फिर उन्हें केवल औपचारिक पद पर बैठाकर निर्णय लेने की शक्ति किसी और को सौंप दी गई है। इस कमेटी की कमान मंत्री प्रवेश वर्मा को सौंपी गई है, जिससे साफ होता है कि उन्हें एक तरह से सुपर मुख्यमंत्री बना दिया गया है। जब दिल्ली सरकार का गठन हुआ था, तो प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे, लेकिन भाजपा नेतृत्व ने रेखा गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंप दी। इससे वर्मा नाराज थे और उनकी नाराजगी सोशल मीडिया पर भी दिखी थी। यादव ने आरोप लगाया कि इस उच्चस्तरीय कमेटी के गठन के पीछे असल मकसद प्रवेश वर्मा को विशेष अधिकार देना और उनकी नाराजगी दूर करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article