{"_id":"6783da3922a9598b2f01d484","slug":"congress-introduced-yuva-udaan-scheme-to-empower-the-youth-noida-news-c-340-1-del1011-75734-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवाओं को साधने के लिए कांग्रेस ने पेश की ‘युवा उड़ान’ योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवाओं को साधने के लिए कांग्रेस ने पेश की ‘युवा उड़ान’ योजना
विज्ञापन
कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों में एक वर्ष तक इंटर्नशिप का मौका मिलेगा
-- -- -- -- -- --
8500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट ने ‘युवा उड़ान योजना’ की घोषणा की। इस योजना के तहत दिल्ली में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को कौशल और कार्यक्षमता के अनुसार कंपनियों व औद्योगिक इकाइयों में एक वर्ष तक इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें प्रतिमाह 8500 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सचिन पायलट ने योजना को कांग्रेस की तीसरी गारंटी बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को उनकी पहली नौकरी की गारंटी देना है। इससे पहले कांग्रेस ने ‘प्यारी दीदी योजना’ के तहत हर महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह देने की गारंटी दी थी। इसके अलावा ‘जीवन रक्षा योजना’ के तहत हर दिल्लीवासी को 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें 11 वर्षों में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार पर ध्यान देने में विफल रही हैं। दिल्ली में मौजूदा सरकारों के कार्यकाल में न तो युवाओं को रोजगार मिला और न ही दिल्ली का समुचित विकास हुआ। कांग्रेस के शासन के दौरान दिल्ली का विकास विश्वस्तर पर चर्चा का विषय था। कांग्रेस का इतिहास वादे निभाने का रहा है।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सभी गारंटियों को पूरा करेगी। दिल्ली में बेरोजगारी चरम पर है और ‘युवा उड़ान योजना’ युवाओं को रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद दिल्ली में युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और हर नागरिक को विकास के अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे। वहीं प्रदेश प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा और देवेन्द्र यादव ने दिल्ली न्याय यात्रा में लाखों लोगों की पीड़ा व परेशानी सुनी। इसके आधार पर दिल्ली की जनता के लिए गारंटियों की घोषणा की गई है।