फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   congress gave tribute to farmers who died in movement

आंदोलन में मरे किसानों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 19 Dec 2020 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
congress gave tribute to farmers who died in movement
आंदोलन में मरे किसानों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

नूंह। जिला कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने किसान आंदोलन में मरे किसानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों का विरोध जताते हुए किसानों के साथ हर तरह से खड़े रहने का भरोसा दिया। विधायक आफताब अहमद ने किसान संगठनों से जुड़े लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के लिए तीन नए कृषि कानून किसी सजा से कम नहीं हैं, ये बिल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं, न कि किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए। ये लड़ाई सिर्फ किसान की नहीं बल्कि आम इंसान की भी है। हम इन कानूनों का विरोध करते हैं और किसानों के साथ खड़े हैं। लोगों से अपील की कि जिस भी तरह से किसानों की मदद की बात हो, वो हमेशा खड़े हैं। तावडू से पूर्व विधायक रहे हाजी शहीदा खान ने कहा कि भाजपा सरकार और जेजेपी किसानों की अनदेखी कर रही हैं, किसान आज लाचार परेशान होकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार बड़े उद्योगपति लोगों के लिए काम कर रही है। पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कहा कि जो किसान पूरे देश दुनिया का पेट पालता हो, उसके साथ मोदी सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया पूरी तरह से गलत है। प्रदेश की गठबंधन सरकार ने भी किसानों की खूब अनदेखी की है। उन पर लाठी, आंसू गैस के गोले और ठंडे पानी की बौछारें चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed