फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress around Assembly today for residents of Jhu Ggi

Noida News: झुग्गियों वासियों के लिए आज विधानसभा घेरेगी कांग्रेस

Sun, 03 Aug 2025 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
Congress around Assembly today for residents of Jhu Ggi
258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने जेजे क्लस्टरों में मासिक बैठकें आयोजित कीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों को हटाने के मामले में भाजपा व आप को घेरने के लिए मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के नेता विधानसभा का घेराव करेंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को सभी 258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने जेजे क्लस्टरों में मासिक बैठकें आयोजित कीं।

इनमें बड़ी संख्या में झुग्गीवासियों ने हिस्सा लिया और कांग्रेस नेताओं से दर्द साझा किया। देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में झुग्गीवासियों की लड़ाई अब सड़कों पर लड़ी जाएगी। सोमवार को 15,000 झुग्गीवासियों के उजड़ने, दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं से किए झूठे वादे और जलभराव की समस्या को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस सरकारों ने कभी झुग्गीवालों को उजाड़ने की राजनीति नहीं की बल्कि राजीव रत्न आवास योजना जैसे प्रोजेक्ट से उन्हें बेहतर जीवन देने की पहल की। आप सरकार ने 2014 में तैयार हुए फ्लैटों को राजनीतिक लाभ के लिए 11 वर्षों से अलॉट नहीं किया जिससे हजारों गरीब परिवार अधिकार से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article