{"_id":"690611e98afc900f1509ba15","slug":"concrete-mixer-truck-collides-with-electric-pole-driver-dies-grnoida-news-c-23-1-lko1064-79401-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली के खंभे से टकराया कंक्रीट मिक्सर ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली के खंभे से टकराया कंक्रीट मिक्सर ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर चालक को बाहर निकाला
ग्रेटर नोएडा। 130 मीटर रोड पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार कंक्रीट मिक्सर ट्रक असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इसमें वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक रामअवतार यादव निवासी करीला गांव (कन्नौज) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज गति में था और एस्टर चौकी के समीप मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से खंभे से टकरा गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। करंट लगने के डर से लोग ट्रक के पास जाने से भी कतरा रहे थे। सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से को कटर से काटकर चालक को बाहर निकाला।
पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को सड़क किनारे हटवाया और यातायात को सामान्य किया। ट्रक एक बिल्डर कंपनी के निर्माण कार्य में लगा था। हादसे के बाद बिल्डर कंपनी के अन्य कर्मी भी पहुंचे और चालक की पहचान में मदद में की। प्रारंभिक जांच में चालक के नींद में होने के कारण के कारण असंतुलित होने को कारण माना गया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।