फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Complaints not being heard in Udyog Bandhu, meeting became meaningless

Noida News: उद्योग बंधु में नहीं सुनी जा रही शिकायतें, बैठक हुई बेमानी

Tue, 25 Jun 2024 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
Complaints not being heard in Udyog Bandhu, meeting became meaningless
उद्योग बंधु में नहीं सुनी जा रही शिकायतें, बैठक हुई बेमानी
विज्ञापन

- एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने लगाया आरोप, मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की ही शिकायतों को नहीं सुना जा रहा है। बैठक के एजेंडे में ही इन शिकायतों को शामिल नहीं किया जाता। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र पर शिकायतों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिह नाहटा का कहना है कि जब अधिकारियों को समस्याएं ही नहीं सुननी, तो उपायुक्त, जिला उद्योग केन्द्र उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन ही क्यों करते हैं। करीब 25 हजार से ज्यादा उद्यमी इस अनदेखी का सामना कर रहे हैं। जिला उद्योग केंद्र उद्योगों की समस्याओं के निस्तारण के नाम पर जिलाधिकारी को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि 24 जून को उद्योग बंधु की बैठक के एजेंडे में शामिल करने के लिए एसोसिएशन की ओर से कई समस्याएं और शिकायतें दीं गई थीं। फिर भी उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार ने बैठक के एजेंडे में इनको शामिल नहीं किया। बैठक में जिलाधिकारी उद्योगों से जुड़ी किसी भी समस्या पर संज्ञान नहीं ले सके। लोकसभा चुनाव के कारण तीन-चार महीने बाद उद्योग बंधु बैठक हुई थी। लंबे समय से सरकारी विभागों से उद्यमियों को हो रही परेशानी के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया जाना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--

समस्याएं जिन पर चर्चा नहीं हो सकी

- श्रम विभाग की तरफ से बिना पूर्व सूचना और बिना नोटिस एक्स पार्टी केस बनाए जा रहे।
- जर्जर बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से बिजली ट्रिपिंग और बिजली की बिलिंग का भ्रष्टाचार।
- भूखंड आवंटन प्रक्रिया में फाइनेंसर और बिचौलियों का बढ़ता हस्तक्षेप।

- उद्यमियों को फायर एनओसी मिलने में दिक्कतें।
- ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण से उद्योगों पर खराब असर पड़ रहा।
- ईएसआईसी अस्पताल में श्रमिकों और उनके आश्रितों को ठीक प्रकार से उपचार नहीं मिल पा रहा। मंजूरी मिलने के पांच महीने बाद भी ईएसआईसी की चार नई डिस्पेंसरी शुरू नहीं हो पाई है।

- जनपद में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस की तरफ से उद्यमियों से संवाद नियमित नहीं।

- यीडा क्षेत्र में आवंटित औद्योगिक भूखंडों पर निर्माण कार्य एवं उत्पादन के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं।

वर्जन--
उद्योग बंधु की बैठक में सभी संगठनों की तरफ से आईं शिकायतों को सुना गया। एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए। उनकी भी शिकायतें बैठक में सुनी गईं। खुद डीएम ने बैठक खत्म होने के बाद कहा कि अगर कोई शिकायत सुनने से रह गई हो तो उसे भी उद्यमी बताएं। ऐसे में उद्यमियों की बात नहीं सुने जाने का आरोप उचित नहीं है।
- अनिल कुमार, उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed