फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Competitions held on Sports Day

Noida News: खेल दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं

Fri, 29 Aug 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Competitions held on Sports Day
फोटो-----
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को जगह-जगह आयोजन हुए। सेक्टर-47 स्थित जलवायु टावर सोसायटी की आरडब्ल्यूए की ओर से साइकिलिंग प्रतियोगिता हुई। विजेता को नोएडा विधायक व साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पंकज सिंह ने सम्मानित किया। अलग-अलग आयु वर्गों में हर्षिल सिंह, विराज भाटी, दिवित श्रीवास्तव, रिद्विक महाजन, अंशुमान बघेल विजेता रहे।
महिला वर्ग में निशु कौल, पुरुष वर्ग में हरीश और 50 से अधिक आयु वर्ग में राजेश सूरी विजेता रहे। प्रतियोगिता का आयोजन ऋषि जैन, शशांक चतुर्वेदी और आशीष सोनी की देखरेख में किया गया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन एके सिंह, महासचिव ज्योति डी त्रिपाठी, प्रवीन सेठ, आसिम अफसर सहित सोसायटी के अन्य निवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सेक्टर-120, 110, 105, 82, 62, 52 और 9 समेत कई जगहों पर भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सेक्टर-39 स्थित राजकीय महाविद्यालय में एनसीसी के 80 कैडेट ने एडवेंचर या रीक्रिएशन स्पोर्ट्स एक्टिविटी में हिस्सा लिया। सेक्टर-62 स्थित यूपीआईडी संस्थान के निदेशक डॉ कुमार संभव ने बताया कि 50 से अधिक छात्रों ने बैडमिंटन, सतरंज, कैरम और टेबल टेनिस में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed