फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Company fined Rs 1 lakh for finding address from garbage lying on road

Noida News: सड़क पर पड़े कचरे से खोजा पता, कंपनी पर एक लाख का जुर्माना

Sat, 15 Nov 2025 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Company fined Rs 1 lakh for finding address from garbage lying on road
जन स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, सेक्टर-54 में फेंका गया था कचरा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-54 में रात में सड़क किनारे फेंके गए कचरे पर प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को नए तरीके से कार्रवाई की। टीम ने पूरे कचरे को खंगाला। इसके अंदर कुछ थैले मिले जिनके अंदर कागज और कूड़ा भरा हुआ था। इन थैलों व कागज पर दर्ज पते से टीम सेक्टर-60 स्थित एक पैकर्स मूवर्स कंपनी के दफ्तर पहुंची। इसके बाद इस कंपनी के कर्मचारी को मौके पर लाकर कूड़े का सत्यापन करवाया और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।


यह कार्रवाई जन स्वास्थ्य विभाग से अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह व वरिष्ठ प्रबंधक गौरव बंसल की अगुवाई में हुई। प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स लिमिटेड पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई कूड़ा प्रबंधन नियमों का पालन न करने और ग्रेप के नियमों का उल्लंघन करने पर की गई है। जुर्माना जमा करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed