{"_id":"63bc4e6c3d28721786466508","slug":"company-caught-fire-due-to-short-circuit-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: शॉर्ट सर्किट से कंपनी में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू, हादसे में कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: शॉर्ट सर्किट से कंपनी में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू, हादसे में कोई हताहत नहीं
Mon, 09 Jan 2023 10:57 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:57 PM IST
सार
प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-10 बी 92 स्थित एक लोहे का सामान बनाने वाली कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
आग (फाइल फोटो)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-10 स्थित लोहे का सामान बनाने वाली कंपनी में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। कंपनी से तेज धुआं और आग की लपटें उठता देख आसपास के क्षेत्रों में अफरा- तफरी मच गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह 11: 44 बजे पर सेक्टर-10 बी 92 स्थित एक लोहे का सामान बनाने वाली कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
आग की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर गई और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग कंपनी के दूसरे फ्लोर पर लगी थी। जिसके बाद फैलती हुई तीसरे फ्लोर तक पहुंच गई। हालांकि आग लगने के बाद कंपनी में काम करने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। कंपनी के अंदर कागज और लकड़ी के कुछ समान रखे हुए थे। जिसके कारण आग तेजी से फैलने लगी थी।
विज्ञापन