फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Company and coaching center evaded tax, fined Rs 3.43 crore

Noida News: कंपनी व कोचिंग सेंटर ने की टैक्स चोरी, 3.43 करोड़ का जुर्माना

Wed, 10 Sep 2025 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Company and coaching center evaded tax, fined Rs 3.43 crore
राज्य कर विभाग ने नोएडा में एक कंपनी व कोचिंग सेंटर में मारा छापा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। राज्य कर विभाग (यूपी जीएसटी) ने नोएडा की एक कंपनी व कोचिंग सेंटर पर छापा मारकर टैक्स चोरी पकड़ी है। विभाग ने दोनों पर 3.43 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) गलत तरीके से लिया था।


जीएसटी विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-2 विवेक आर्य ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-15 में एक कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। कोचिंग सेंटर ने कई वर्षों में कंस्ट्रक्शन और इंटीरियर वर्क डेकोरेशन पर आईटीसी का लाभ लिया है जबकि इसकी अनुमति नहीं थी। जांच के दौरान कोचिंग सेंटर ने गलती को मान लिया। इसके बाद 85.85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना राजकोष में जमा भी करा दिया गया है। वहीं, टीम ने नोएडा सेक्टर-57 की एक नामी कंपनी में जाकर जांच की। कंपनी लिथियम आयन बैट्री, पावर बैंक की असेंबलिंग व निर्माण करती है। जांच में पता चला कि वर्ष 2022-23 में कंपनी ने 2.57 करोड़ रुपये की आईटीसी ली थी। वहीं, भौतिक सत्यापन में 6.63 लाख रुपये का माल रिकॉर्ड से कम मिला। कंपनी ने गलती मानकर 2.57 करोड़ रुपये राजकोष में जमा करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article