{"_id":"62a79ce80e393060b256f08a","slug":"community-center-of-greater-noida-will-be-able-to-book-online-noida-news-noi654024949","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन बुक करा सकेंगे ग्रेनो के सामुदायिक केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन बुक करा सकेंगे ग्रेनो के सामुदायिक केंद्र
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दो और सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया है। अब शहर के सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग ऑनलाइन होगी साथ ही प्राधिकरण कार्यालय में आने का आगंतुक पास भी ऑनलाइन जारी होगा। सोमवार को प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने दोनों ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ किया।
ग्रेटर नोएडा के 12 सेक्टर में इस समय 12 सामुदायिक केंद्र बने हैं। अभी तक इनकी बुकिंग संबंधित वर्क सर्किल से होती थी। बुकिंग कराने के लिए लोगों को वर्क सर्किल के दफ्तर जाना पड़ता था। अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर सामुदायिक केंद्रों को बुकिंग कराई जा सकेगी। प्राधिकरण ने वेबसाइट पर ’कम्युनिटी सेंटर बुकिंग’ नाम से एक लिंक दिया है। इस पर क्लिक करते ही ‘अलॉटी, सिटीजन और जीएनआईडीए स्टाफ’ का विकल्प खुल जाएगा। पंजीकरण करने के साथ ही लॉग इन आईडी और पासवर्ड बन जाएगा। उससे सामुदायिक केन्द्र की बुकिंग कर सकते हैं। भुगतान और पंजीकरण पर्ची भी वहीं से प्राप्त होगी। लोग उसका प्रिंट भी कर सकते हैं। साथ ही प्राधिकरण में प्रवेश के लिए आगंतुक पास जारी करने की व्यवस्था भी ऑनलाइन कर दी है। प्राधिकरण के काउंटर पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। ई-पास अपने कंप्यूटर पर घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इसका भी लिंक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम के नाम से दिया गया है। ई-पास भी प्राधिकरण में प्रवेश के लिए निर्धारित समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए मान्य होगा। सीईओ सुरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा के निवासियों ने ऑनलाइन सुविधाओं का प्रयोग करने की अपील की है।