फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Common Service Center in Jewar

Noida News: दूसरी किस्त की बाट जोह रहा जेवर में अधूरा पड़ा कॉमन सर्विस सेंटर

Tue, 15 Jul 2025 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Common Service Center in Jewar
फोटो
विज्ञापन

-वर्ष 2022 में शुरू हुआ था निर्माण, कामों के लिए ग्रेटर नोएडा चक्कर लगाने पर मजबूर हैं लोग
माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी। एक ही छत के नीचे 150 से अधिक कामों के लिए जेवर में बनाया जा रहा कॉमन सर्विस सेंटर का निर्माण कार्य दूसरी किश्त की बाट जो रहा है। लगभग पिछले दो वर्ष से इसका निर्माण कार्य रुका पड़ा है। कॉमन सर्विस सेंटर न बनने से लोगों को अभी भी अपने कार्यों के लिए ग्रेटर नोएडा के चक्कर काटने पड़ते हैं।

प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत जेवर ब्लॉक में कॉमन सर्विस सेंटर बनाए जाने की कवायद वर्ष 2019 में शुरू हुई थी। डिजिटल होते हुए इंडिया के साथ जेवर के लोगों को भी लाभ मिले, इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर बनाया जाना था। एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जाना था। इसके निर्माण के लिए 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार योगदान दे रही है। केंद्र और राज्य सरकार से वर्ष 2022 में इसकी पहली किश्त 42 लाख रुपये जारी की गई थी। खंड विकास कार्यालय परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर का तेजी से निर्माण कार्य शुरू किया गया था। पहली किश्त के आधार पर निर्माण की रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई थी। लगभग दो वर्षों से दूसरी किश्त नहीं जारी की गई। इसके चलते निर्माण कार्य भी रुक गया। अब लोग निर्माण कार्य शुरू होने और कॉमन सर्विस सेंटर बनने की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन


---
हाईटेक बनना है कॉमन सर्विस सेंटर

कॉमन सर्विस सेंटर हाईटेक बनना है। इसके अलग-अलग कमरों में 10 कंप्यूटर स्थापित किए जाने हैं। पूरी तरह वातानुकुलित होगा। इसके अलावा हाई स्पीड ब्रॉडबैंड, महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था, शौचालय और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

150 से अधिक मिलनी हैं सुविधाएं

यहां पर आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, सरकारी और गैर सरकारी नौकरी के बारे में जानकारी और फार्म, सरकारी नौकरी की पेंशन, किसानों को बिजली के बिल समेत अन्य योजनाओं की जानकारी और लाभ यहां दिए जाएंगे। कॉमन सर्विस सेंटर में करीब 150 से अधिक डिजिटल सुविधाएं लोगों को मिलनी हैं।

---

क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय न जाना पड़े, इसके लिए जेवर में ही कॉमन सर्विस सेंटर बनाया जा रहा है। इसके लिए शासन से बात की गई है। जल्द ही दूसरी किश्त जारी होगी। इसके बाद लोगों को एक छत के नीचे सुविधाएं मिलेंगी।

धीरेंद्र सिंह, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed