{"_id":"6aea054413894f51580cc349","slug":"committee-formed-to-investigate-accidents-involving-sleeper-buses-noida-news-c-23-1-lko1064-111096-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्लीपर बसों के हादसों की जांच के लिए बनी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्लीपर बसों के हादसों की जांच के लिए बनी समिति
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बसों में हो रहे हादसों को रोकने के लिए शासन स्तर पर समिति का गठन किया गया है। इस समिति में यमुना प्राधिकरण को भी सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। यह समिति हादसों के समय, उनके कारणों और बसों की डिजाइन पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि हादसे के बाद यात्रियों को बाहर निकलने की जगह नहीं मिली। बसों में अक्सर केवल एक ही गेट होता है। आपातकालीन गेट के सामने सीटें लगा दी जाती हैं, जो नियमों का उल्लंघन है। बसों की बिजली की वायरिंग पर भी सवाल उठते रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़े हादसों का समय लगभग एक जैसा रात 12 बजे से सुबह छह बजे के बीच हुई हैं। इससे चालकों के झपकी आने की आशंका अधिक रहती है। इन खामियों को दूर करने की तैयारी की जा रही है। शासन द्वारा गठित इस समिति में यमुना प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी को शामिल किया गया है। इनके अलावा आरटीओ, पुलिस, अग्निशमन विभाग, प्रबंधक यमुना एक्सप्रेसवे व अन्य अधिकारियों के प्रतिनिधि भी इस समिति में हैं।