फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Commissionerate police are ashamed of 'Bigdale Khaki' handiwork

‘बिगडैल खाकी’ की करतूत से शर्मसार हो रही कमिश्नरेट पुलिस

Tue, 13 Apr 2021 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Commissionerate police are ashamed of 'Bigdale Khaki' handiwork
नोएडा। कोरोना काल में पुलिस कमिश्नर खुद लोगों को जागरूकता का पाठ पढ़ा रहे हैं। वहीं, उनके ही कुछ अधीनस्थ बिगड़ैल अधिकारियों व कर्मचारियों की करतूत से कमिश्नरेट पुलिस शर्मसान हो रही है। सोमवार को ऐसे ही दो मामले सामने आए। एक मामले में तो खुद रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने नोएडा में तैनात एक दरोगा की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके बाद आननफानन उक्त दरोगा को निलंबित कर दिया गया। दूसरे मामले में एक सिपाही पर डॉक्टर से अभद्रता का आरोप लगा है।
विज्ञापन

केस नंबर-1
मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सेक्टर-19 चौकी प्रभारी पंकज यादव को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने ट्रेवल्स कारोबारी आशीष के साथ मारपीट कर उसे जबरन हिरासत में रखा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोमवार को रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। वीडियो में पंकज यादव सिगरेट पीता हुआ और गाली-गलौज करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में सब इंस्पेक्टर का एक सहयोगी कह रहा है कि इसे थाने में पीटेंगे यहां नहीं। हालांकि, कुछ देर के बाद चित्र नहीं दिखाई देता है, लेकिन दरोगा का संवाद सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन

वीडियो को देखने और सुनने के बाद लग रहा है कि दरोगा के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी थे। अमिताभ ठाकुर के ट्वीट के बाद नोएडा जोन के डीसीपी की तरफ से जवाब दिया गया कि सब इंस्पेक्टर का व्यवहार अस्वीकार्य है। नोएडा पुलिस खेद प्रकट करती है। सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस नागरिकों के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रतिबद्ध है। चौकी प्रभारी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद कमिश्नरेट में तैनात पुलिसकर्मियों में कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर-2
कांस्टेबल ने डॉक्टर से की अभद्रता
नोएडा। मेजर डॉ. बीपी सिंह (अवकाश प्राप्त) सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में कार्यरत हैं। कोरोना योद्धा के तौर पर वह वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। दूसरे डोज लगवाने यूपीएचसी रायपुर पहुंचे तो वहां तैनात कांस्टेबल ने उनसे बदसलूकी की। बीपी सिंह ने बताया कि कोरोना काल में लगातार चाइल्ड पीजीआई में ड्यूटी दी। सोमवार की निर्धारित समयानुसार कोवाक्सिन की दूसरी डोज लेने गए तो वहां तैनात सिपाही मनोज कुमार को मास्क सही से लगाने के लिए टोक दिया। इस पर वह नाराज हो गया और बदतमीजी करने लगा। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। उसका व्यवहार अशोभनीय था। ऐसे लोग समाज में गलत उदाहरण पेश करते हैं। मैंने कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई कि मांग की है। डॉ. बीपी सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नोएडा पुलिस कमिश्नर आदि को टैग करते हुए ट्वीट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed